1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Paytm पर मिल रहा है 1000 रुपए का बड़ा कैशबैक, देखें ऑफर की पूरी जानकारी

Paytm पर मिल रहा है 1000 रुपए का बड़ा कैशबैक, देखें ऑफर की पूरी जानकारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 20, 2021 06:34 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 06:34 pm IST

Paytm पर 1000 रुपए तक का बड़ा कैशबैक मिल रहा है। आप भी Paytm के इस ऑफर का लाभ उठा सकते है। Paytm समय-समय पर बड़े ऑफर्स देता रहता है। यह ऑफर भी उसी कड़ी में दिया जा रहा है।

Paytm पर मिल रहा है 1000 रुपए का बड़ा कैशबैक, देखें ऑफर की पूरी जानकारी- India TV Hindi
Paytm पर मिल रहा है 1000 रुपए का बड़ा कैशबैक, देखें ऑफर की पूरी जानकारी Image Source : PAYTM

नई दिल्ली: Paytm पर 1000 रुपए तक का बड़ा कैशबैक मिल रहा है। आप भी Paytm के इस ऑफर का लाभ उठा सकते है। Paytm समय-समय पर बड़े ऑफर्स देता रहता है। यह ऑफर भी उसी कड़ी में दिया जा रहा है। दरअसल अगर आप Paytm के माध्यम से अपने बिजली के बिल का भुगतान करते है तो आपको 1000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। यह ऑफर Paytm के माध्यम से भुगतान करने पर ऑटो अप्लाई हो जाएगा। यह ऑफर पेटिम के कुछ ग्राहकों के लिए है।

Paytm का यह ऑफर 100 रुपए से ज्यादा के बिजली के बिल के भुगतान पर लागू होगा। इस ऑफर की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। आपको बिल का भुगतान करने के बाद स्क्रेच कार्ड मिलेगा। भुगतान करने के बाद कैशबैक आपके पीटीएम वालेट में भुगतान करने के 24 घंटे में आ जाएगा। 

पढ़ें- WagonR पर कंपनी ने किया बड़े डिस्काउंट का ऐलान, कम कीमत में खरीदें अपनी पसंदीदा कार

पढ़ें- Maruti Alto पर फरवरी में मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, देखें ऑफर की पूरी जानकारी

अब Paytm पर करें शेयर बाजार में निवेश, सिर्फ 10 रुपये से कमाएं लाखों का फायदा

स्टॉक मार्केट लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश के लाखों निवेशक हर दिन शेयर बाजार में निवेश कर फायदा उठा रहे हैं। लेकिन जटिल प्रक्रिया के चलते अभी भी आम लोग इससे दूर हैं। लेकिन वॉलेट और यूपीआई सेवा प्रदान करने वाली मोबाइल बैंकिंग सेवा पेटीएम ने अब शेयर मार्केट को भी आम निवेशकों के लिए आसाना बना दिया है। हाल ही में Paytm ने एक नई सेवा शुरू की है. इसकी मदद से बेहद कम कमीशन देकर आप भी स्टॉक्स खरीद सकते हैं। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे अपने अर्ली एक्सेस प्रोग्राम के लिए 1 लाख से अधिक अनुरोधों के साथ अपने प्लेटफॉर्म पर एफएंडओ ट्रेडिंग के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेडिंग अब सभी के लिए पेटीएम मनी एप और वेबसाइट पर लाइव है।

पढ़ें- यह लोग अब इन प्राइवेट अस्पतालों में करा सकेंगे इलाज, मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान

जानकारी के मुताबिक डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm ने Paytm Money सेवा की शुरुआत की है। इसके तहत फ्यूचर एंड आॅप्शंस(एफएंडओ) ट्रेडिंग को सभी के लिए खोल दिया है। कंपनी का कहना है कि इससे आम लोगों को भी शेयर बाजार में निवेश करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि अब ऐसे लोगों को शेयर बाजार में निवेश करने के लिए किसी ब्रोकर या एजेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स सीधे Paytm मनी की मदद से विभिन्न स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं।

पढ़ें- Hero Destini 125 और Honda Activa सस्ते में खरीदने का मौका, कंपनी ने किया बड़े ऑफर का ऐलान

सिर्फ 10 रुपए कमीशन

कंपनी ने दावा किया है कि वह फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग के लिए 10 रुपये में सबसे कम और सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी ब्रोकरेज की सुविधा यूजर्स को दे रही है. कंपनी ने डिलीवरी के लिए शून्य और इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए प्रति ट्रांजैक्शन ट्रेडिंग फीस केवल 10 रुपये रखी है, जो कि काफी कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा