1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. गाड़ी में तेल भरवाने पर मिल रहा है 100% कैशबैक, Paytm का है ऑफर

गाड़ी में तेल भरवाने पर मिल रहा है 100% कैशबैक, Paytm का है ऑफर

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 31, 2017 11:56 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 11:56 am IST

Paytm अपने ग्राहकों को समय-समय पर कैशबैक के कई ऑफर लेकर आती है, इस बार Paytm अपने ग्राहकों के लिए गाड़ी में तेल भरवाने पर 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर दे रही है

गाड़ी में तेल भरवाने पर मिल रहा है 100% कैशबैक, Paytm का है ऑफर- India TV Hindi
गाड़ी में तेल भरवाने पर मिल रहा है 100% कैशबैक, Paytm का है ऑफर

जयपुर। डिजिटल वॉलेट चलाने वाली कंपनी Paytm अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कैशबैक के कई ऑफर लेकर आती है, इस बार Paytm अपने ग्राहकों के लिए गाड़ी में तेल भरवाने पर 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर दे रही है। Paytm की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज यानि 31 अक्टूबर के दिन ग्राहकों को गाड़ी में तेल भरवाने पर 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर है।

ऑफर जयपुर के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू है लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी हैं। ऑफर के तहत तेल शाम को 6 बजे से लेकर 9 बजे के बीच भरवाना होगा, और इसकी पेमेंट पेट्रोल पंप पर रखे QR कोड को स्कैन करके करनी होगी। अधिकतम कैशबैक 100 रुपए तक का ही होगा यानि तेल 100 रुपए से कम का भरवाएंगे तो उतने पैसे वापस होंगे जितने का तेल भरवाया गया है और 100 रुपए से अधिक का तेल भरवाने पर 100 रुपए का कैशबैक ही मिलेगा।

Paytm के मुताबिक इस सुविधा को एक ग्राहक सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल कर सकता है और कैशबैक तुरंत भी आ सकता है और अगले 48 घंटे में भी वॉलेट में वापस आ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा