1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 7वीं किस्‍त का पैसा आपके खाते में आएगा इस दिन, FTO हुआ जारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 7वीं किस्‍त का पैसा आपके खाते में आएगा इस दिन, FTO हुआ जारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 22, 2020 10:14 am IST,  Updated : Dec 22, 2020 10:14 am IST

pm kisan samman nidhi yojana प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के दिन यानी 25 दिसंबर को ट्रांसफर की जाएगी।

pm kisan samman nidhi yojana when will credited 7th installment- India TV Hindi
pm kisan samman nidhi yojana when will credited 7th installment Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की सातवीं किस्‍त की राह देख रहे करोड़ों किसानों का इंतजार अब जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की सातवीं किस्‍त के रूप में 2000 रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा कराने का निर्देश देने के बाद राज्‍य सरकारों ने इसके लिए  प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत एक साल में किसानों को 6,000 रुपये देती है। यह राशि साल में 2000 रुपये की तीन बराबर किस्‍तों में सीधे किसान के बैंक खाते में प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार ने 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी और अबतक इस योजना के तहत किसानों को छह किस्‍तें मिल चुकी हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की 7वीं किस्त भारत रत्‍न स्‍व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के दिन यानी 25 दिसंबर को ट्रांसफर की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए राज्‍य सरकारों ने तैयारी पूरी कर ली है और बैंकों को फंड ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। तमाम बैंक भी अब पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा 25 दिसंबर को किसानों के खातों में भेजने की तैयारियों में जुट गए हैं।

pm kisan samman nidhi yojana when will credited 7th installment
Image Source : PMKISANpm kisan samman nidhi yojana when will credited 7th installment

यदि आपने भी पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना में अपना रजिस्‍ट्रेशन करवाया है और आपके सभी दस्‍तावेज और जानकारी सही है, तो जल्‍द ही आपके बैंक खाते में सातवीं किस्‍त के रूप में 2000 रुपये जमा हो जाएंगे।

यदि आपके स्‍टेट्स में एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) लिखा हुआ दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी जानकारी वैरीफाई हो गई है और आपके खाते में पैसा जमा कराने के लिए राज्‍य सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

यदि आपके स्‍टेट्स में आरएफटी (रिक्‍वेस्‍ट फॉर ट्रांसफर) लिखा हुआ दिख रहा है, तो इसका अर्थ है कि आपके खाते में पैसा डालने के लिए राज्‍य सरकार ने संबंधित बैंक को आदेश दे दिया है और अब किसी भी वक्‍त आपके खाते में पैसा आ सकता है।

घर बैठे इस तरह चेक करें अपना स्‍टेट्स

  • पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की 7वीं किस्‍त आपको मिलेगी या नहीं यह पता करने के लिए आप अपना स्‍टेट्स घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्‍नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले आप पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर राइट साइड की ओर दिखाई दे रहे फार्मर कॉर्नर पर जाएं।
  • यहां आप लाभार्थी स्‍टेट्स पर क्लिक करें।
  • यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या एकाउंट नंबर डालकर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको अबतक मिली किस्‍तों और अगली किस्‍त का स्‍टेट्स दिखाई देगा। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा