1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. रिलायंस डिजिटल दे रहा है टीवी, फ्रिज, एसी पर बड़े ऑफर, कूलर पर 30% डिस्‍काउंट

रिलायंस डिजिटल दे रहा है टीवी, फ्रिज, एसी पर बड़े ऑफर, कूलर पर 30% डिस्‍काउंट

 Published : Apr 07, 2018 03:28 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 03:28 pm IST

रिलायंस जियो हो या रिलायंस डिजिटल, दोनों ही हमेंशा से अपने शानदार ऑफर्स के लिए चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से रिलायंस की इलेक्‍ट्रॉनिक प्रोडक्‍ट की रिटेल चेन रिलायंस डिजिटल सबसे शानदार ऑफर के साथ बाजार में आ गया है।

Reliance- India TV Hindi
Reliance

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो हो या रिलायंस डिजिटल, दोनों ही हमेंशा से अपने शानदार ऑफर्स के लिए चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से रिलायंस की इलेक्‍ट्रॉनिक प्रोडक्‍ट की रिटेल चेन रिलायंस डिजिटल सबसे शानदार ऑफर के साथ बाजार में आ गया है। कंपनी ने आईपीएल की शुरुआत के साथ ही ब्रिंग होम द सुपर 11 ऑफ दिस सीजन ऑफर पेश किया है। इसमें कंपनी सीजन के बैस्‍ट ऑफर का वादा कर रही है, साथ ही फ्री डिलिवरी और इंस्‍टॉलेशन की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड की ईएमआई और कंज्‍यूमर लोन पर 5 फीसदी का कैशबैक दे रही है।

ऑफर की बात करें तो आईपीएल से पहले आपको अपना टीवी बदलना हो तो यहां अच्‍छा मौका है। आपको यहां पर रीकनेक्‍ट का 32 इंच का स्‍मार्ट एलइडी टीवी 15990 रुपए में मिल रहा है। इस पर कंपनी 2 साल की वॉरंटी भी दे रही है। इसके अलावा सोनी का 32 इंच एलईडी 23990 रुपए में मिल रहा है। इसके साथ ही रीकनेक्‍ट का 43 इंच का फुल एचडी एलईडी टीवी 24990 रुपए में मिल रहा है। आप इसे 2499 रुपए की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। पैनासोनिक का 40 इंच एचडी स्‍मार्ट टीवी 34990 रुपए में है। इसे आप 1944 रुपए की ईएमआई पर अपना बना सकते हैं।

वहीं गर्मी के सीजन में आप एसी लगाने की सोच रहे हैं तो सोचिए नहीं खरीद ही डालिए। क्‍योंकि रीकनेक्‍ट का 1.5 टन इन्‍वर्टर एसी 31490 रुपए में मिल रहा है। आप इसे 2624 रुपए की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस एसी पर 5 साल की वारंटी प्रदान करती है। आपको ऑफर के तहत 1500 रुपए का स्‍टैंडर्ड इंस्‍टॉलेशन भी फ्री में दिया जा रहा है। वहीं डाइकेन का 1.5 टन का इन्‍वर्टर एसी 39990 रुपए में मिल रहा है, इसे आप 3333 की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा रीकनेक्‍ट का 1.5 टन एसी 22490 रुपए में मिल रहा है। इसके साथ भी 500 रुपए का इंस्‍टॉलेशन फ्री दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा