1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. रिलायंस डिजिटल पर मिल रहा है 1 रुपए में एयर कंडीशनर, साथ में 2500 रुपए कैशबैक भी

रिलायंस डिजिटल पर मिल रहा है 1 रुपए में एयर कंडीशनर, साथ में 2500 रुपए कैशबैक भी

 Published : Mar 31, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 10:30 am IST

रिलायंस डिजिटल एयर कंडीशनर पर बड़े ऑफर पेश कर रहा है। यहां सबसे बड़ा ऑफर है 1 रुपए में एसी घर ले जाने का। यहां पर आपको आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम के साथ एयर कंडीशनर घर ले जाने का मौका मिल रहा है वह भी मात्र 1 रुपए के पेमेंट पर।

Jio- India TV Hindi
Jio

नई दिल्‍ली। पिछली गर्मी के मौसम में भी आपने एसी लगाने के बारे में सोचा तो जरूर होगा, लेकिन ज्‍यादा कीमत के कारण शायद आपने यह प्‍लान अगले साल के लिए टाल दिया होगा। लेकिन इस साल आपको अपना प्‍लान टालन की जरूरत नहीं है। क्‍योंकि देश की प्रमुख इलेक्‍ट्रॉनिक रिटेल चेन रिलायंस डिजिटल एयर कंडीशनर पर बड़े ऑफर पेश कर रहा है। यहां सबसे बड़ा ऑफर है 1 रुपए में एसी घर ले जाने का। यहां पर आपको आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम के साथ एयर कंडीशनर घर ले जाने का मौका मिल रहा है वह भी मात्र 1 रुपए के पेमेंट पर। आपको बता दें कि यह ऑफर रिलायंस डिजिटल के अलावा माइ जियो स्‍टोर और जियो डिजिटल लाइफ पर भी मिल रहा है।

रिलायंस डिजिटल ईएमआई पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। 1 रुपए में प्रोडक्‍ट घर ले जाने के अलावा आप दूसरे भी कई ऑफर प्राप्‍त कर सकते हैं। जिसके तहत ईएमआई पर 2500 रुपए का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यही नहीं आपको एसी खरीदने के बाद इसके इंस्‍टॉलेशन और डिलिवरी की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको यहां फ्री डिलिवरी और इंस्‍टॉलेशन की सुविधा मिल रही है।

रिलायंस डिजिटल पर आप ब्‍लूस्‍टार, कैरियर, डायकेन, इलेक्‍ट्रोलक्‍स, गोदरेज, हायर, हिटाची, एलजी, ओजनरल, पैनासोनिक, रिकनेक्‍ट, सैमसंग, वोल्‍टाज़ और व्‍हर्लपूल जैसी जिग्‍गज कंपनियों के प्रोडक्‍ट ले सकते हैं। एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5 फीसदी का अतिरिक्‍त कैशबैक भी जीतने का ऑफर मिल रहा है।

प्रोडक्‍ट रेंज की बात करें तो यहां पर मात्र 31490 रुपए में रिकनेक्‍ट का इन्‍वर्टर एसी मिल रहा है। जिसकी 8 ईएमआई मात्र 2634 रुपए की हैं। वहीं रिकनेक्‍ट का 1.5 टन का विंडो एसी मात्र 22490 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा वोल्‍टाज़ का इन्‍वर्टर एसी 37990 रुपए और हिटाची का इन्‍वर्टर एसी 38990 रुपए में है। एसी के अलावा ब्रांडेड कूलर्स पर भी आप 30 फीसदी तक की छूट और फाइनेंस की सुविधा प्राप्‍त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा