Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. रिलायंस जियो ने पेश किए अबतक के सबसे सस्ते 4G प्रीपेड प्लान्स, 19 रुपए से शुरू है पैक की कीमत

रिलायंस जियो ने पेश किए अबतक के सबसे सस्ते 4G प्रीपेड प्लान्स, 19 रुपए से शुरू है पैक की कीमत

Reported by: Manish Mishra
Published : Jan 15, 2018 01:45 pm IST, Updated : Jan 15, 2018 01:45 pm IST

टेलिकॉम सेक्‍टर में अपने प्रवेश के साथ ही तहलका मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्‍छी खबर है। रिलायंस जियो ने अब बेहद सस्‍ते 4G पैक लॉन्‍च किए हैं।

Reliance Digital- India TV Paisa
Reliance Digital

नई दिल्‍ली। टेलिकॉम सेक्‍टर में अपने प्रवेश के साथ ही तहलका मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्‍छी खबर है। रिलायंस जियो ने अब बेहद सस्‍ते 4G पैक लॉन्‍च किए हैं। रिलायंस जियो के इन पैक की कीमतें क्रमश- 19 रुपए, 52 रुपए और 98 रुपए है। इन पैक्‍स में सीमित अवधि के लिए 4G डाटा मिलता है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो के 4G पैक्‍स अबतक के सबसे सस्‍ते पैक्‍स हैं।

रिलायंस जियो के इन पैक्‍स में सबसे सस्ते 19 रुपए के रिचार्ज पैक में ग्राहक को एक दिन के लिए 150 MB डाटा मिलता है। हालांकि, 150 MB डाटा खत्म हो जाने के बाद भी यूजर्स 64kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद दूसरा पैक 52 रुपए का है, जिसमें 150 MB प्रतिदिन के हिसाब से कुल 1.05GB 4G डाटा 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है।

Reliance Jio Plans

Reliance Jio Plans

वहीं तीसरे 98 रुपए वाले पैक से रिचार्ज करने पर ग्राहकों को हर रोज 150 MB डाटा के हिसाब से कुल 2.1GB 4G डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी 14 दिनों की है। इन तीनों पैक में 4G डाटा के अलावा अनलिमिटेड लोकल/STD/रोमिंग वॉयस कॉल्स और फ्री जियो ऐप्‍स एक्सेस करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, 19 रुपए वाले पैक में 20 मुफ्त SMS, 52 रुपए वाले पैक में 70 SMS और 98 रुपए वाले रिचार्ज पैक में कुल 140 SMS फ्री मिलते हैं।

इससे पहले रिलायंस जियो ने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 2018 के तहत अपने कई प्लान्स को अपडेट किए हैं। कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने कुछ प्लान्स की कीमतों में कटौती किया है तो कुछ में पहले से 50 फीसदी ज्यादा 4G डाटा देने की घोषणा की है। जियो प्राइम यूजर्स के लिए ये सभी नए प्लान्स व ऑफर 9 जनवरी से उपलब्ध हो गए हैं।

कंपनी ने जिन प्लान्स की कीमतों में 50 रुपए की कमी की है उनमें 199, 399, 459 और 499 रुपए वाले प्लान्स शामिल हैं। कटौती के बाद 199 रुपए वाला प्लान अब 149 रूपए, 399 वाला प्लान 349 रुपए, 459 वाला प्लान 399 रुपए और 499 रुपए वाला प्लान 449 रुपए में मिलेगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement