1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Jio ने प्राइम मेंबरशिप में दिए 9 और नए ऑप्शंस, सिर्फ 19 रुपए में पाए FREE अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट डाटा

Jio ने प्राइम मेंबरशिप में दिए 9 और नए ऑप्शंस, सिर्फ 19 रुपए में पाए FREE अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट डाटा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 02, 2017 12:14 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 12:26 pm IST

Reliance Jio ने अपना प्राइम मेंबरशिप प्लान में 9 और नए ऑप्शंस जोड़ दिए है। कंपनी ने अब 19 रुपए से लेकर 9999 रुपए तक के प्‍लान पेश किए हैं।

Jio ने प्राइम मेंबरशिप में दिए 9 और नए ऑप्शंस, सिर्फ 19 रुपए में पाए FREE अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट डाटा- India TV Hindi
Jio ने प्राइम मेंबरशिप में दिए 9 और नए ऑप्शंस, सिर्फ 19 रुपए में पाए FREE अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट डाटा

नई दिल्‍ली। Reliance Jio के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। Jio ने अपने प्राइम मेंबरशिप प्लान में 9 और नए ऑप्शंस जोड़ दिए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए प्लान के मुताबिक ग्राहक सिर्फ 99 रुपए देकर प्राइम मेंबरशिप के लिए रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान का चुनाव कर सकते हैं। कंपनी ने 19 रुपए से लेकर 9,999 रुपए तक के प्‍लान पेश किए हैं।

ऑफीशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है सभी प्लान की जानकारी

  • Jio ने अपने प्राइम मेंबरशिप प्‍लान को अपनी ऑफीशियल वेबसाइट पर भी जारी किया है।
  • Jio से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के प्‍लांस को ज्‍यादा कन्‍ज्‍यूमर सेंटरिक बनाने के लिए और अॉप्‍शन दिए गए हैं।
  • इससे पहले कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप के तहत सिर्फ 303 रुपए का ऑफर पेश किया था, इसके तहत कंपनी हैपी न्‍यू ईयर का ऑफर दे रही थी। इनकी वैलिडिटी 1 दिन से लेकर 1 साल तक है।

क्या हैं नए ऑप्शंस

(1) 19 रुपए का प्‍लान

वैलिडिटी: 1 दिन

वॉइस कॉल: अनलिमिटेड
एसएमएस: अनलिमिटेड
डाटा: 200 MB @ 4G स्‍पीड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा