1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. खुशखबरी! स्‍कूलों में ही बनेंगे बच्‍चों के आधार कार्ड, वहीं अपडेट भी होगा आधार का डाटा

खुशखबरी! स्‍कूलों में ही बनेंगे बच्‍चों के आधार कार्ड, वहीं अपडेट भी होगा आधार का डाटा

 Reported By: Manish Mishra
 Published : Sep 05, 2018 04:35 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 04:37 pm IST

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने कहा है कि जिन बच्‍चों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्‍हें कोई भी स्‍कूल एडमिशन देने या अन्‍य सुविधाएं देने से मना नहीं कर सकता।

Aadhar- India TV Hindi
Aadhar

नई दिल्‍ली। उन पैरेंट्स के लिए यह खबर बड़ी राहत जो अपने नन्‍हें बच्‍चे-बच्चियों का आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने कहा है कि जिन बच्‍चों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्‍हें कोई भी स्‍कूल एडमिशन देने या अन्‍य सुविधाएं देने से मना नहीं कर सकता। इसके अलावा, UIDAI ने यह भी कहा है कि स्‍कूल अपने छात्र-छात्राओं के लिए आधार पंजीकरण और उसको अपडेट करवाने की सुविधा उपलब्‍ध कराएं।

UIDAI ने बाकायदा चेतावनी दी है कि जिन बच्‍चों के पास आधार नहीं है और अगर कोई स्‍कूल इसके आधार पर एडमिशन या सुविधाएं देने से इनकार करता है तो कानून इसकी अनुमति नहीं देता है।

नर्सरी में एडमिशन के इस सीजन में UIDAI की तरफ से उठाया गया यह कदम उन माता-पिता के लिए राहत भरी खबर है जिनके बच्‍चों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा