1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. स्टेट बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, हवाई टिकट और होटल बुकिंग पर 1000 रुपए का डिस्काउंट

स्टेट बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, हवाई टिकट और होटल बुकिंग पर 1000 रुपए का डिस्काउंट

 Written By: Manoj Kumar
 Published : Sep 08, 2017 02:26 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 02:26 pm IST

SBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक होटल और हवाई टिकट बुकिंग की सेवा देने वाली कंपनी क्लियर ट्रिप की वेबसाइट के जरिए बुकिंग पर यह डिस्काउंट है।

स्टेट बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, हवाई टिकट और होटल बुकिंग पर 1000 रुपए का डिस्काउंट- India TV Hindi
स्टेट बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, हवाई टिकट और होटल बुकिंग पर 1000 रुपए का डिस्काउंट

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है, बैंक के ग्राहकों को हवाई टिक की बुकिंग और होटल की बुकिंग पर 1000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। शुक्रवार को बैंक की तरफ से यह जानकारी दी गई है। SBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक होटल और हवाई टिकट बुकिंग की सेवा देने वाली कंपनी क्लियर ट्रिप की वेबसाइट के जरिए बुकिंग पर यह डिस्काउंट है।

SBI के मुताबिक क्लियर ट्रिब की वेबसाइट से घरेलू उड़ानों के टिकट बुकिंग पर 1000 रुपए डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके अलावा सभी डोमेस्टिक होटल की बुकिंग पर भी यह डिस्काउंट है। डिस्काउंट सिर्फ डेबिट कार्ड से बुकिंग पर दिया जा रहा है।

फ्लाइट के टिकट पर डिस्काउंट तभी मिलेगा जब टिकट की लागत 6000 रुपए या इससे ऊपर होगी वहीं होटल की बुकिंग पर डिस्काउंट 4000 रुपए या इससे ऊपर की ट्रांजेक्शन पर दिया जा रहा है। बैंक के मुताबिक यह ऑफर 15 सितंबर तक देशभर में लागू रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा