1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI में पैसा जमा कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, निश्चित अवधि की बड़ी जमा राशि पर ब्याज दर 1% बढ़ी

SBI में पैसा जमा कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, निश्चित अवधि की बड़ी जमा राशि पर ब्याज दर 1% बढ़ी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 30, 2017 08:51 am IST,  Updated : Nov 30, 2017 12:20 pm IST

7 दिन से 45 दिन की की बल्क डिपॉजिट जमा योजनाओं पर पहले 3.75 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज दिया जाता था और अब इसे बढ़ाकर 4.75 प्रतिशत कर दिया गया है

SBI में पैसा जमा कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, निश्चित अवधि की बड़ी जमा राशि पर ब्याज दर 1% बढ़ी- India TV Hindi
SBI में पैसा जमा कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, निश्चित अवधि की बड़ी जमा राशि पर ब्याज दर 1% बढ़ी

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बड़ी जमा राशि (Bulk Deposit) पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। SBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक डोमेस्टिक बल्क टर्म डिपॉडिट यानि एक निश्चित अवधि के लिए किए जमा की जाने वाली बड़ी राशि (Domestic Bulk Term Deposit) पर अब पहले के मुकाबले 1 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। बढ़ी हुई ब्याज दरें आज यानि गुरुवार से लागू हो गई हैं। बढ़ी हुई ब्याज दर सिर्फ डोमेस्किट बल्क टर्म डिपॉजिट यानि एक निश्चित अवधि के लिए 1 करोड़ रुपए से लेकर 10 करोड़ रुपए तक के डिपॉजिट पर लागू होगी। 10 करोड़ रुपए से ऊपर के डिपॉजिट पर भी बढ़ी हुई ब्याज दर लागू होगी

SBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 7 दिन से 45 दिन की की बल्क डिपॉजिट जमा योजनाओं पर पहले 3.75 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज दिया जाता था और अब इसे बढ़ाकर 4.75 प्रतिशत कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7-45 दिन तक की बल्क डिपॉडिट जमा योजना पर ब्याज की दर को 4.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.25 फीसदी किया गया है। अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज की दर इस तरह से है।

अवधि पुरानी दर (%) नई दर(%) वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुरानी दर (%) वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई दर (%)
7-45 दिन 3.75 4.75 4.25 5.25
46-179 दिन 3.85 4.85 4.35 5.35
180-210 दिन 3.85 4.85 4.35 5.35
211 दिन-1 साल 4 5 4.50 5.50
1 साल-455 दिन 4.25 4.25 4.75 5.75
456 दिन-2 साल 4.25 4.25 4.75 5.75
2-3 साल 4.25 4.25 4.75 5.75
3-5 साल 4.25 4.25 4.75 5.75
5-10 साल 4.25 4.25 4.75 5.75

SBI ने यह भी जानकारी दी है कि अवधि पूरा होने से पहले अगर पैसा निकाला जाता है तो 1 फीसदी की पैनल्टी लगेगी। यह पैनल्टी सभी अवधि पर लागू है और नए डिपॉडिट खातों के साथ रीन्यू होने वाले डिपॉडिट खातों पर भी लागू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा