1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Reliance Jio से भी सस्ता है इस कंपनी का यह प्लान, 11 रुपए में मिलेगा फास्ट 4G इंटरनेट डेटा

Reliance Jio से भी सस्ता है इस कंपनी का यह प्लान, 11 रुपए में मिलेगा फास्ट 4G इंटरनेट डेटा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Sep 16, 2016 09:22 am IST,  Updated : Sep 16, 2016 09:23 am IST

टेलीनॉर इंडिया ने लगभग सभी सर्किल्स में 4जी सर्विस शुरू कर दी है। इस इंटरनेट पैक में ग्राहकों को 1 दिन के लिए 100 एमबी 4जी डेटा मिलेगा।

Reliance Jio से भी सस्ता है इस कंपनी का यह डाटा प्लान, 11 रुपए में मिलेगा सबसे फास्ट 4G इंटरनेट- India TV Hindi
Reliance Jio से भी सस्ता है इस कंपनी का यह डाटा प्लान, 11 रुपए में मिलेगा सबसे फास्ट 4G इंटरनेट

नई दिल्ली। Reliance Jio ने 5 सितंबर को बेहद सस्ते 4G इंटरनेट डेटा पैक लॉन्च कर टेलीकॉम सेक्टर में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। लेकिन हाल में टेलीनॉर इंडिया ने लगभग सभी सर्किल्स में 4जी सर्विस शुरू कर दी है। टेलीनॉर इंडिया मात्र 11 रुपए में 4जी डेटा दे रही है। 11 रुपए के इस पैक में 1 दिन के लिए 100 एमबी 4जी डेटा दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: BSNL का Reliance Jio से बड़ा ऑफर

कहां मिलेंगे सस्ते इंटरनेट प्लान

टेलीनॉर इंडिया ने लगभग सभी सर्किल्स में 4जी सर्विस शुरू कर दी है। हर सर्किल के इन क्षेत्रों में उपलब्ध है यह प्लान-

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना : विजाग, विजयवाड़ा

गुजरात : आनंद
महाराष्ट्र व गोवा : अमरावती (यहां यहा पैक 12 रुपए में उपलब्ध है)
पूर्वी उत्तर प्रदेश : वाराणसी और लखनऊ
प. उत्तर प्रदेश : आगरा, देहरादून, मसूरी
बिहार और झारखंड : रांची, धनबाद और हाजीपुर

telenore फुल पैसा वसूल है इन प्लान का नाम

97 रुपए में 1 जीबी 4जी- कंपनी ने इस प्लान को “सबसे सस्ता सबके लिए – फुल पैसा वसूल” का नाम दिया है। प्लान में 11 रुपए से ऊपर के भी कई सस्ते पैक मौजूद हैं। इसमें 47 रुपए में 4 दिनों के लिए 500MB 4G डेटा और 97 रुपए में 28 दिन के लिए 1GB 4G डेटा दिए जाएंगे। इतना ही नहीं इस पैक में 25 पैसे प्रति मिनट लोकल और 30 पैसे प्रति मिनट एसटीडी कॉल भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा