1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. व्‍हाट्सएप से चाहते हैं कुछ देर के लिए छुटकारा, ये है तरीका

व्‍हाट्सएप से चाहते हैं कुछ देर के लिए छुटकारा, ये है तरीका

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 14, 2018 12:25 pm IST,  Updated : Jul 14, 2018 12:25 pm IST

हम आपको कुछ ऐसे सुझाव दे रहे हैं जिससे आप व्‍हाट्सएप से जब चाहें छुटकारा पा सकते हैं।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्‍ली। आज की युवा पीढ़ी के लिए व्‍हाट्सएप उतना ही जरूरी है जितना कि खाना पीना या फिर सांस लेना। आज का यूथ दिन भर व्‍हाट्सएप पर एक्टिव रहता है। लेकिन यह व्‍हाट्सएप की लत कई बार हमारे लिए मुसीबत खड़ी करती है। कई बार हमारे एक्‍जाम सिर पर होते हैं और व्‍हाट्सएप मैसेज लगातार बजते रहते हैं। वहीं कई बार हम मीटिंग या इंटरव्‍यू में बैठे होते हैं और व्‍हाट्सएप हमें डिस्‍टर्ब करता रहता है। इसका कारण यह है कि हम व्‍हाट्सएप से फेसबुक की तरह लॉगआउट नहीं होते। आपको इसे डिलीट ही करना होता है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे सुझाव दे रहे हैं जिससे आप व्‍हाट्सएप से जब चाहें छुटकारा पा सकते हैं।   

विजिबिलिटी बंद करें

व्‍हाट्सएप से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहला तरीका है कि आप व्‍हाट्सएप की सेटिंग में जाएं, उसके बाद अकाउंट में जाएं, अकाउंट के अंदर प्राइवेसी ऑप्शन पर जाएं, इस ऑप्शन के अंदर आप अपने लास्‍ट सीन, प्रोफाइल फोटो, अबाउट और स्‍टेटस को नोबडी कर दें। साथ ही रीड रिसीप्‍ट भी ऑफ कर दें। इससे लोग आपकी जानकारी नहीं पाएंगे।

नोटिफिकेशन बंद करें

आप चाहते हैं कि व्‍हाट्सएप आपको परेशान न करे तो आप उसके नोटिफिकेशंस को बंद कर कसते हैं। इसके दो तरीके हैं। पहला यह है कि आप इसकी नोटिफिकेशन को ऐप के जरिए ऑफ कर दें। वहीं दूसरा तरीका यह है कि नोटिफिकेशन को सीधा स्मार्टफोन से भी ऑफ कर दें। व्हाट्सएप में, सेटिंग मेन्यू में बहुत से नोटिफिकेशन ऑप्शन हैं, जिन्हें आप ऑफ कर सकते हैं।

जितना संभव हो एप को ऑन न करें

आप जब अपना एप ऑन करते हैं तो लास्‍ट सीन के माध्‍यम से लोग आपकी एक्टिवनेस को जान लेते हैं। लेकिन यदि आप एप को बार बार नहीं खोलेंगे तो हो सकता है कि आप लोगों को एक्टिव नहीं दिखें और लोग भी आपको मैसेज न करें। ऐसे में आराम से व्‍हाट्सएप को इग्‍नोर कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा