Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बिहार से दिल्ली के लिए 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ उद्घाटन, यहां जानें रूट, टाइमिंग्स और किराया

बिहार से दिल्ली के लिए 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ उद्घाटन, यहां जानें रूट, टाइमिंग्स और किराया

पीएम मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, मालदा टाउन-भागलपुर-गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस, दरभंगा-गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार (दिल्ली) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Jul 18, 2025 02:15 pm IST, Updated : Jul 18, 2025 02:15 pm IST
Amrit Bharat Express, indian railways, Rajendra Nagar Terminal-New Delhi Amrut Bharat Express, Rajen- India TV Paisa
Photo:MINISTRY OF RAILWAYS बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस

Bihar-Delhi Amrit Bharat Express Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के बापूधाम मोतिहारी से बिहार को 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा दिया। पीएम मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, मालदा टाउन-भागलपुर-गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस, दरभंगा-गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार (दिल्ली) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया। यहां हम राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)-नई दिल्ली और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार (दिल्ली) एक्सप्रेस ट्रेनों का पूरा रूट और किराया जानेंगे।

राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

31 जुलाई से रोजाना पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर) और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ये ट्रेन 17 घंटे और 25 मिनट में 987 किमी की यात्रा पूरी करेगी। इस ट्रेन से राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली तक का स्लीपर क्लास का किराया 560 रुपये और जनरल क्लास का किराया 325 रुपये होगा। इसके अलावा, राजेंद्र नगर टर्मिनल से गाजियाबाद तक का स्लीपर क्लास का किराया 555 रुपये और जनरल क्लास का किराया 325 रुपये होगा। इसी तरह, राजेंद्र नगर टर्मिनल से गोविंदपुरी तक का स्लीपर क्लास का किराया 380 रुपये और जनरल क्लास का किराया 215 रुपये होगा।

ट्रेन नंबर- 22361, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 31 जुलाई से राजेंद्र नगर से प्रतिदिन शाम 19.45 बजे प्रस्थान करेगी और 20.00 बजे पटना जंक्शन, 20.23 बजे दानापुर, 20.54 बजे आरा, 21.38 बजे बक्सर, 23.35 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 02.00 बजे सूबेदारगंज, 04.25 बजे गोविंदपुरी और 12.23 बजे गाजियाबाद रुकते हुए दोपहर 13.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।  

वापसी में ट्रेन नंबर- 22362, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 1 अगस्त से नई दिल्ली से रोजाना शाम 19.10 बजे प्रस्थान करेगी और 19.46 बजे गाजियाबाद, 00.25 बजे गोविंदपुरी, 03.00 बजे सूबेदारगंज, 07.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 08.58 बजे बक्सर, 09.55 बजे आरा, 10.28 बजे दानापुर, 10.50 बजे पटना जंक्शन रुकते हुए 11.45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी।

बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस

29 जुलाई से बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली के आनंद विहार के लिए चलाई जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ये ट्रेन हफ्ते में दो दिन- मंगलवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। ये गाड़ी 22 घंटे और 10 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इस ट्रेन से बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार तक का स्लीपर क्लास का किराया 555 रुपये और जनरल क्लास का किराया 325 रुपये होगा। इसके अलावा, बापूधाम मोतिहारी से गाजियाबाद तक का स्लीपर क्लास का किराया 550 रुपये और जनरल क्लास का किराया 320 रुपये होगा।

ट्रेन नंबर- 15567, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जुलाई से हर हफ्ते मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 08.00 बजे बापूधाम मोतिहारी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर- 15568, आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 30 जुलाई से प्रत्येक सप्ताह गुरुवार और रविवार को दोपहर 14.00 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.40 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement