1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. नई दिल्ली से गाजीपुर, बलिया, छपरा के रास्ते सुपौल तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल और स्टॉपेज

नई दिल्ली से गाजीपुर, बलिया, छपरा के रास्ते सुपौल तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल और स्टॉपेज

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 06, 2026 01:44 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 01:44 pm IST

नई दिल्ली और सुपौल जंक्शन के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन लगभग 1250 किमी की यात्रा को पूरा करने में करीब 33 घंटे का समय लेगी।

New Delhi Supaul Train, New Delhi Supaul Special Train, indian railways, special trains- India TV Hindi
नई दिल्ली और सुपौल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन Image Source : SOUTHERN RAILWAYS

Indian Railways Special Train: दिल्ली में रहने वाले यूपी और बिहार के प्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय रेल के उत्तर रेलवे जोन ने नई दिल्ली और बिहार के सुपौल के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेन रोजाना उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख जिलों और शहरों में रुकते हुए अपनी यात्रा पूरी करेगी। 

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने बताया कि नई दिल्ली और सुपौल के बीच शुरू की जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन 6 अगस्त से लेकर 2 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। नई दिल्ली और सुपौल के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, औंड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी जंक्शन, बख्तियारपुर और सहरसा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। 

नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली और सुपौल के बीच शुरू होने वाली ट्रेन नंबर- 04072, नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन, 6 अगस्त से लेकर 30 सितंबर तक रोजाना रात 21.35 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और सुबह 06.35 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में, सुपौल और नई दिल्ली के बीच शुरू होने वाली ट्रेन नंबर- 04071, सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन रोजाना सुबह 07.45 बजे सुपौल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

कब, कौन-से स्टेशन से प्रस्थान करेगी नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली से सुपौल की यात्रा में ये ट्रेन 22.12 बजे गाजियाबाद, 01.20 बजे अलीगढ़, 03.22 बजे टुंडला, 04.40 बजे इटावा, 06.55 बजे गोविंदपुरी, 11.55 बजे प्रयागराज, 14.45 बजे वाराणसी, 15.27 बजे औंड़िहार, 16.25 बजे गाजीपुर सिटी, 17.25 बजे बलिया, 18.05 बजे सुरेमनपुर, 19.30 बजे छपरा, 20.55 बजे सोनपुर, 21.10 बजे हाजीपुर, 22.12 बजे शाहपुर पटोरी, 00.45 बजे बरौनी, 01.05 बजे बेगुसराय, 02.20 बजे खगड़िया, 02.42 बजे मानसी जंक्शन, 03.12 बजे बख्तियारपुर और 03.55 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी।

सुपौल से नई दिल्ली आते समय कब, कौन-से स्टेशन से प्रस्थान करेगी ट्रेन

सुपौल जंक्शन से नई दिल्ली की यात्रा में ये ट्रेन सहरसा से 09:45 बजे, बख्तियारपुर से 10.10 बजे, मानसी जंक्शन से 10.55 बजे, खगड़िया से 11.07 बजे, बेगुसराय से 11.40 बजे, बरौनी जंक्शन ले 12.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 13.32 बजे, हाजीपुर से 14.55 बजे, सोनपुर से 15.07 बजे, छपरा से 17.20 बजे, सुरेमनपुर से 17.57 बजे, बलिया से 18.39 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.15 बजे, औंड़िहार से 21.05 बजे, वाराणसी से 22.40 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 01.45 बजे, गोविंदपुरी से 06.15 बजे, इटावा से 08.12 बजे, टुंडला से 10.22 बजे, अलीगढ़ से 11.32 बजे और गाजियाबाद से 13:59 बजे प्रस्थान करेगी।

33 घंटे में पूरा करेगी 1250 किमी का सफर

नई दिल्ली और सुपौल जंक्शन के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन लगभग 1250 किमी की यात्रा को पूरा करने में करीब 33 घंटे का समय लेगी। इस ट्रेन में थर्ड क्लास एसी के 3, स्लीपर क्लास के 8 और जनरल क्लास के 4 डिब्बे समेत कुल 16 डिब्बे होंगे।

ये भी पढ़ें

शिपरॉकेट आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया प्राइस बैंड- चेक करें सभी जरूरी डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा