1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. स्टॉक मार्केट में उथल-पुथल के बीच मल्टीकैप फंड एक अच्छा निवेश विकल्प, कम जोखिम में दिया शानदार रिटर्न

स्टॉक मार्केट में उथल-पुथल के बीच मल्टीकैप फंड एक अच्छा निवेश विकल्प, कम जोखिम में दिया शानदार रिटर्न

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 26, 2024 06:49 am IST,  Updated : Oct 26, 2024 06:49 am IST

सालाना आधार पर 2023 में निफ्टी 100 टीआरआई का रिटर्न 21 फीसदी रहा है जबकि निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई का रिटर्न 45 फीसदी रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआी का रिटर्न 49 पर्सेंट रहा है।

Mutual Fund- India TV Hindi
म्यूचुअल फंड Image Source : FILE

स्टॉक मार्केट के निवेशक इन दिनों डरे हुए हैं। बाजार में उथल-पुथल हावी है और बड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा है। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में अगर आप कम जोखिम में एक अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए मल्टीकैप फंड एक बेहतर साधन हो सकता है। यह एक ऐसी स्कीम होती है जो सभी मार्केट कैप लार्जकैप,‌ मिडकैप और स्मॉलकैप में निवेश करती है। बाजार की गिरावट में जहां लार्ज कैप शेयर सुरक्षा प्रदान करते हैं वहीं मिड और स्मॉल कैप शेयर फायदा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोई भी एक मार्केट कैप लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकता है। इसलिए निवेशकों को एसेट अलोकेशन के तहत सभी मार्केट कैप में निवेश करना चाहिए।

क्यों मल्टीकैप फंड में निवेश फायदे का सौदा

सालाना आधार पर 2023 में निफ्टी 100 टीआरआई का रिटर्न 21 फीसदी रहा है जबकि निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई का रिटर्न 45 फीसदी रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआी का रिटर्न 49 पर्सेंट रहा है। सभी मार्केटकैप में निवेश का फायदा यह होता है कि जोखिम और रिटर्न एक बाजार पूंजीकरण में केंद्रित होने के बजाय पूरे बाजार पूंजीकरण में डायवर्सिफाइड होते हैं। मल्टीकैप में जिन चार फंडों ने पिछले एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है उनमें एक्सिस के मल्टीकैप ने सर्वाधिक 56.02 फीसदी रिटर्न दिया है। कोटक मल्टीकैप की स्कीम 52.83%, एचएसबीसी की स्कीम ने 51.90% और एलआईसी मल्टीकैप की स्कीम ने 51.37% का रिटर्न दिया है। इन फंडों में अगर किसी ने एक साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया तो वह रकम अब 1.56 लाख रुपये हो गई है।

लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप का संगम

मल्टीकैप में एक जाना माना नाम एक्सिस म्यूचुअल फंड है। इस फंड ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक निवेशकों को लगातार बेहतर फायदा दिया है। लार्जकैप बड़ी कंपनियों में निवेश करता है। मिडकैप मिडकैप कंपनियों के अवसरों को पकड़ता है। स्मॉलकैप उभरते हुए अवसरों में निवेश करता है, जहां छोटी कंपनियां आने वाले समय में बड़ी बनने की क्षमता रखती हैं मल्टीकैप फंड लार्जकैप, मिडकैप,स्मॉलकैप और डायनॉमिक में 25-25 फीसदी का निवेश करता है। अगर एक्सिस म्यूचुअल फंड के मल्टीकैप की बात करें तो इसने सर्वाधिक निवेश फाइनेंशिय सर्विस, ऑटोमोबाइल और उसके कलपुर्जे, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर , आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल में किया है। यह सभी ऐसे सेक्टर हैं जो बाजार के हर माहौल में निवेशकों को सुरक्षा देने के साथ साथ उनके निवेश पर अच्छा रिटर्न देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा