1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Bank Holidays: जानिए अगस्त महीने में बैंकों की कब-कब रहेगी छुट्टी, पढ़िए पूरी लिस्ट

Bank Holidays: जानिए अगस्त महीने में बैंकों की कब-कब रहेगी छुट्टी, पढ़िए पूरी लिस्ट

 Published : Aug 03, 2022 12:12 pm IST,  Updated : Aug 03, 2022 01:23 pm IST

Bank Holidays: अगस्त का महीना आ गया है। आपको हमेशा की तरह इस महीने भी बैंक (Bank) से जुड़े कई जरूरी काम होंगे। छुट्टियों वाले दिन उसे निपटाने की आपकी प्लानिंग भी होगी। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि आपका हॉलिडे (Holiday) और बैंक का हॉलिडे (Bank Holidays) कहीं मैच तो नहीं कर रहा है।

जानिए अगस्त महीने में...- India TV Hindi
जानिए अगस्त महीने में बैंकों की कब-कब रहेगी छुट्टी Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अगस्त महीने में महज 13 दिन ही बैंकों में होंगे काम-काज
  • 18 दिन बैंक रहेंगे बंद
  • कई बार दो-दो दिनों तक बैंक में लगे रहेंगे ताले

Bank Holidays: अगस्त (August) का महीना आ गया है। आपको हमेशा की तरह इस महीने भी बैंक (Bank) से जुड़े कई जरूरी काम होंगे। छुट्टियों वाले दिन उसे निपटाने की आपकी प्लानिंग भी होगी। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि आपका हॉलिडे (Holiday) और बैंक का हॉलिडे (Bank Holidays) कहीं मैच तो नहीं कर रहा है। अगर एक ही दिन छुट्टी पड़ जाती है तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

इन 13 दिनों में ही निपटाने होंगे काम

अगस्त के महीने में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में बैंक उस दिन बंद रहेंगे। इनमें मुहर्रम (Muharram), गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan), स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) और कृष्ण जन्माष्टमी  (Janmashtami) जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं. आरबीआई (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर पर एक बार नजर डालें तो अगस्त महीने में महज 13 दिन ही बैंकों में काम-काज होगा। 

18 दिन बैंक रहेंगे बंद

अगस्त महीने में बैंक 18 दिनों तक बंद रहेंगे। उन दिनों आप अपने काम ऑनलाइन कर सकेंगे। क्योंकि ऑनलाइन बैंकिग सर्विस हॉलिडे वाले दिन भी उपलब्ध होती है। विभिन्न राज्यों के बैंको में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। अगर कोई त्योहार उस राज्य में नहीं मनाया जाता है तो फिर उस दिन बैंक खुले रहते हैं। 

ग्राफिक्स के माध्यम से समझिए कि कब बैंको में रहेगी छुट्टी

ग्राफिक्स के माध्यम से समझिए कि कब बैंको में रहेगी छुट्टी
Image Source : INDIA TVग्राफिक्स के माध्यम से समझिए कि कब बैंको में रहेगी छुट्टी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा