1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Best fixed deposit: किस अवधि की FD पर कौन सा बैंक दे रहे सबसे अधिक ब्याज, जानें

Best fixed deposit: किस अवधि की FD पर कौन सा बैंक दे रहे सबसे अधिक ब्याज, जानें

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 29, 2024 09:51 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 09:51 am IST

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बैंक कभी भी बदलाव कर देते हैं। इसलिए निवेश से पहले एफडी रेट का पता कर लें।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)- India TV Hindi
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) Image Source : FILE

क्या आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की तैयारी में है। क्या आपको पता है कि कौन बैंक एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहे हैं। अगर वो दे रहे हैं तो किस अवधि के ब्याज पर सबसे अधिक है। हम आपको इन तमाम सवालों के जवाब इस स्टोरी में दे रहे हैं। आप इस स्टोरी को पढ़कर सबसे अच्छी एफडी स्कीम चुन सकते हैं। यह आपको निवेश पर बेस्ट रिटर्न दिलाने में मदद करेगा। 

एसबीआई, यस बैंक समेत ये 13 बैंक एफडी पर दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज 

  1. आरबीएल बैंक: ब्याज दर-8.10%, अवधि- (546 दिन से 24 महीने (18 महीने से 24 महीने)
  2. डीसीबी बैंक: ब्याज दर- 8%, अवधि-  (25 महीने से 26 महीने)
  3. इंडसइंड बैंक: ब्याज दर- 7.75%, अवधि-  (1 वर्ष से 1 वर्ष 6 महीने से कम, 1 वर्ष 6 महीने से 1 वर्ष 7 महीने से कम, 1 वर्ष 7 महीने से 2 वर्ष तक)
  4. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक: ब्याज दर- 7.75%, अवधि-  (549 दिन- 2 वर्ष)
  5. यस बैंक: ब्याज दर- 7.75%, अवधि- (18 महीने <24 महीने)
  6. कोटक महिंद्रा बैंक: ब्याज दर- 7.40%, अवधि-  (391 दिन - 23 महीने से कम)
  7. पंजाब नेशनल बैंक: ब्याज दर- 7.25%, अवधि-  (400 दिन)
  8. बैंक ऑफ बड़ौदा: ब्याज दर- 7.25%, अवधि-  (2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक)
  9. एचडीएफसी बैंक: ब्याज दर- 7.25%, अवधि-  (18 महीने से <21 महीने)
  10. आईसीआईसीआई बैंक: ब्याज दर- 7.20%, अवधि-  (15 महीने से <18 महीने)
  11. आईसीआईसीआई बैंक: ब्याज दर- 7.20%, अवधि-  18 महीने से 2 साल
  12. एक्सिस बैंक: ब्याज दर- 7.20%, अवधि-  (17 महीने <18 महीने)
  13. एसबीआई: ब्याज दर- 7%, अवधि-  (2 वर्ष से 3 वर्ष से कम)

ब्याज दर में कभी भी बदलाव संभव 

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बैंक कभी भी बदलाव कर देते हैं। इसलिए निवेश से पहले एफडी रेट का पता कर लें। आपको बता दें ​कि इस वक्त बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। आने वाले महीनों में रेपो रेट में कटौती की पूरी उम्मीद है। इसके बाद बैंक ब्याज दरों में कमी करेंगे। इससे बचने के लिए अभी सबसे बेस्ट एफडी का चयन कर एफडी करना फायदे का सौदा हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा