1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. DA Hike: दिवाली और छठ पर नीतीश सरकार का खास तोहफा, 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता; जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी

DA Hike: दिवाली और छठ पर नीतीश सरकार का खास तोहफा, 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता; जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 03, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 07:12 pm IST

बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियों की झड़ी लग गई है। विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने दिवाली और छठ का बड़ा तोहफा देते हुए राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

DA Hike, Bihar government, Nitish Kumar,- India TV Hindi
बिहार सरकार ने राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। Image Source : PTI

DA Hike: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियों भरी खबर दी है। नीतीश सरकार ने दिवाली और छठ के अवसर पर एक बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों को पहले मिलने वाले 55% DA की जगह 58% डीए मिलेगा। इस बढ़ोतरी को बिहार कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी।

डीए बढ़ोतरी यह फैसला न केवल कर्मचारियों की आमदनी में इजाफा करेगा, बल्कि दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर उनके खर्चों में भी राहत देगा। बताया जा रहा है कि यह चुनावी साल में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच सरकार की लोकप्रियता बढ़ाने की दिशा में भी एक कदम है। अब हर कर्मचारी और पेंशनभोगी को अपने बैंक अकाउंट में बढ़ा हुआ DA नजर आएगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता उनकी बेसिक सैलरी के अनुसार तय होता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, तो पहले 55% DA के हिसाब से उसे 33,000 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा था। लेकिन, अब नई बढ़ोतरी के बाद 58% DA के अनुसार उसका महंगाई भत्ता 34,800 रुपये हो जाएगा। इसका मतलब है कि हर महीने कर्मचारी की सैलरी में 1800 रुपये का इजाफा होगा।

बेसिक सैलरी (अनुमानित) DA 55% DA 58% (बढ़ोतरी के बाद) सैलरी में बढ़ोतरी
60,000 रुपये 33,000 रुपये 34,800 रुपये 1800 रुपये

केंद्रीय कर्मचारियों को भी तोहफा

आपको बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को 3% बढ़ाकर 58% करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से प्रभावी होगा। दिवाली से पहले सरकार की तरफ से लिया गया ये एक महत्वपूर्ण कदम है। अमूमन देखा जाता है कि सरकार फेस्टिवल सीजन के आस-पास महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करती है।

ओडिशा सरकार ने भी बढ़ाया डीए

हाल ही में ओडिशा सरकार ने डीए (महंगाई भत्ता) में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दीपावली से ठीक पहले राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इस वृद्धि के बाद अब PSU कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा