1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. How to check EPF balance : जानना चाहते हैं अपने PF खाते का बैलेंस? ये हैं 4 आसान तरीके

How to check EPF balance : जानना चाहते हैं अपने PF खाते का बैलेंस? ये हैं 4 आसान तरीके

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 10, 2024 06:04 pm IST,  Updated : Feb 10, 2024 06:05 pm IST

आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको ईपीएफओ से कुछ मैसेज आएंगे, जिनमें आपको अपने पीएफ खातों का बैंलेंस दिख जाएगा।

पीएफ बैलेंस कैसे चेक...- India TV Hindi
पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें Image Source : PIXABAY

EPFO ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पीएफ खाते पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया है। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह ब्याज दर लागू हो जाएगी। इससे पहले पीएफ खाते पर 8.15 फीसदी ब्याज मिल रहा था। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, वे पीएफ अकाउंट से काफी परिचित होंगे। लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने पीएफ खाते की तरफ ध्यान ही नहीं देते। सही प्रोसेस पता नहीं होने के चलते वे अपने पीएफ खाते का बैलेंस भी नहीं जान पाते। अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानना काफी आसान है। आप उमंग ऐप, ईपीएफओ पोर्टल, मिस्ड कॉल और मैसेज के जरिए भी अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। आइए प्रोसेस जानते हैं।

उमंग ऐप

अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप को डाउनलोड करके कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं। सरकार ने नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए उमंग ऐप जारी किया था। यूजर्स इस ऐप का उपयोग करके क्लेम सबमिट कर सकते हैं, अपनी ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं और अपने क्लेम्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐपु में अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

EPFO पोर्टल

EPFO वेबसाइट पर जाकर employees सेक्शन पर क्लिक करें और उसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें। अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करके आप पीएफ पासबुक को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस के साथ-साथ कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान दिखाया जाएगा। किसी भी पीएफ ट्रांसफर का टोटल और जमा हुए पीएफ ब्याज की राशि भी दिख जाएगी। ईपीएफ बैलेंस को पासबुक में भी देखा जा सकता है।

मिस्ड कॉल

अगर आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको ईपीएफओ से कुछ मैसेज आएंगे, जिनमें आपको अपने पीएफ खातों का बैंलेंस दिख जाएगा।

एसएमएस

आप 7738299899 पर एक मैसेज भेजकर भी अपने ईपीएफ खाते का बैलेंस और अपने खाते में आया नवीनतम योगदान जान सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड नंबर से AN EPFOHO ENG टाइप करके मैसेज सेंड कर देना है। ENG यहां पर अंग्रेजी को दर्शाता है। अगर आप किसी दूसरी भाषा में जानना चाहते हैं, तो उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा