1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Notice Period Rule: क्या बिना नोटिस पीरियड सर्व किए छोड़ सकते हैं नौकरी? जानें क्या है नियम

Notice Period Rule: क्या बिना नोटिस पीरियड सर्व किए छोड़ सकते हैं नौकरी? जानें क्या है नियम

 Written By: Vikash Tiwary @ivikashtiwary
 Published : Jul 30, 2022 02:13 pm IST,  Updated : Jul 30, 2022 06:51 pm IST

Notice Period Rule: आप प्राइवेट कंपनी (Private Company) में नौकरी कर रहे हैं। अगर आपको कहीं दूसरी कंपनी से जॉब का ऑफर (Job Offer) आया हुआ है तो आपको मौजूदा कंपनी छोड़ने से पहले नोटिस पीरियड सर्व (Notice Period Serve) करना पड़ता है। ये व्यवस्था लगभग सभी कंपनियों में होती है।

क्या बिना Notice Period सर्व...- India TV Hindi
क्या बिना Notice Period सर्व किए छोड़ सकते हैं नौकरी Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अलग-अलग कंपनियों में नोटिस पीरियड की अवधि 15 दिनों से लेकर 3 महीनें तक होती है।
  • आपकी मंजूरी से कंपनी तय करती है नोटिस पीरियड
  • नोटिस पीरियड सर्व करने से कंपनी को होता है फायदा

Notice Period Rule: आप प्राइवेट कंपनी (Private Company) में नौकरी कर रहे हैं। अगर आपको कहीं दूसरी कंपनी से जॉब का ऑफर (Job Offer) आया हुआ है तो आपको मौजूदा कंपनी छोड़ने से पहले नोटिस पीरियड सर्व (Notice Period Serve) करना पड़ता है। ये व्यवस्था लगभग सभी कंपनियों में होती है। अलग-अलग कंपनियों में नोटिस पीरियड की अवधि 15 दिनों से लेकर 3 महीनें तक होती है। लेकिन क्या बिना नोटिस पीरियड सर्व किए आप नौकरी छोड़ सकते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो क्या आपकी कंपनी आपको रिलीव नहीं करेगी? अगर कंपनी आपको नहीं छोड़ती है तो आप दूसरी कंपनी में नौकरी कर पाएंगे? ऐसे कई सवालों के जवाब हम आपको आगे देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या कहता है नोटिस पीरियड का नियम और क्यों जरूरी है नोटिस सर्व करना? 

आपकी मंजूरी से कंपनी तय करती है नोटिस पीरियड

जब आप कोई कंपनी ज्वॉइन करते हैं तो आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) होता है। उस दौरान आपसे एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कराया जाता है, जिसमें कंपनी के साथ काम करने की शर्तों की जानकारी होती है। उस दस्तावेज में स्पष्ट लिखा गया होता है कि कंपनी छोड़ने पर आपको कितने दिन का नोटिस पीरियड सर्व करना होगा। उसमें आपके नोटिस पीरियड ना सर्व करने की स्थिति में किन नियमों का ध्यान रखना होगा इसकी भी जानकारी दी गई होती है।

बिना नोटिस पीरियड सर्व किए छोड़ सकते हैं कंपनी?

नोटिस पीरियड के लिए सरकार के तरफ से कोई नियम नहीं बनाए गए हैं कि नौकरी छोड़ने पर कितना दिन का नोटिस पीरियड अनिवार्य रूप से सर्व करना होगा। सभी कंपनियां अपने हिसाब से नोटिस पीरियड तय करती है। अस्थायी कर्मचारियों (Employee on Probation) के लिए इसकी अवधि 15 दिन से एक महीने तक होती है। जबकि पेरोल एंप्लॉय (Payroll Employees) के लिए एक महीने से लेकर तीन महीने तक नोटिस पीरियड सर्व करना पड़ता है।

अगर आपकी कंपनी चाहे तो आपको नोटिस पीरियड खरीदने को भी कह सकती है। इसके लिए आपको उतने दिन की सैलरी देनी पड़ सकती है, जितने दिन का नोटिस पीरियड आप खरीदना चाहते हैं। इसके लिए आपको कंपनी के एचआर टीम से बात करना पड़ता है। जो आपको आगे की प्रोसेस के बारे में गाइड करती है। 

नोटिस पीरियड सर्व करने से कंपनी को क्या फायदा

आमतौर पर कंपनियां नोटिस पीरियड का निर्धारण इसलिए करती है कि जब आप कंपनी छोड़ कर जाते हैं। तब आपके नोटिस पीरियड के दौरान कंपनी को आपकी जगह पर नए एंप्लॉय हायर करने का मौका मिल जाता है। इससे कंपनी के बाकी एंप्लॉय पर वर्क प्रेशर नहीं आ पाता। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा