1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. महंगा होगा ATM से कैश विड्रॉल, नए साल से लिमिट क्रॉस करने पर देना होगा ज्यादा चार्ज

महंगा होगा ATM से कैश विड्रॉल, नए साल से लिमिट क्रॉस करने पर देना होगा ज्यादा चार्ज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 03, 2021 04:01 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 04:01 pm IST

ग्राहकों को तय लिमिट के बाद विड्रॉल करने पर 20 रुपये अदा करने होते हैं। लेकिन अब इसकी दर बढ़ाकर 21 रुपये कर दी गई है।

ग्राहकों को तय लिमिट...- India TV Hindi
ग्राहकों को तय लिमिट के बाद विड्रॉल करने पर 20 रुपये अदा करने होते हैं। लेकिन अब इसकी दर बढ़ाकर 21 रुपये कर दी गई है।

Highlights

  • बैंक अकाउंट से पैसा निकालने के लिए ज्यादा पैसे अदा करने होंगे
  • बैंक विड्रॉल लिमिट से अधिक बार पैसा निकालने पर अधिक चार्ज करेंगे
  • एटीएम में मुफ्त सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये का चार्ज लगेगा

नई दिल्ली। नए साल पर अब आपको महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। अब आपको खुद के बैंक अकाउंट से पैसा निकालने के लिए ज्यादा पैसे अदा करने होंगे। दरअसल जनवरी 2022 से बैंक विड्रॉल लिमिट से अधिक बार पैसा निकालने पर अधिक चार्ज करेंगे। RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से अधिक फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये का चार्ज लगेगा। इसके साथ ही ग्राहक को GST अलग से देना होगा।

बता दें कि ग्राहकों को तय लिमिट के बाद विड्रॉल करने पर 20 रुपये अदा करने होते हैं। लेकिन अब इसकी दर बढ़ाकर 21 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही ग्राहक को 21 रुपये पर जीएसटी भी अदा करना होाग। आरबीआई ने ज्यादा इंटरचेंज चार्ज और जनरल कॉस्ट बढ़ने के कारण ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ाकर 21 रुपये करने की इजाजत दी है।

कितनी है फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट

ग्राहकों अपने स्वयं के बैंक एटीएम से हर महीने 5 मुफ्त लेनदेन (फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन) कर पाएंगे। मेट्रो शहरों में अन्य बैंक के एटीएम से तीन और गैर-मेट्रो केंद्रों में पांच मुफ्त लेनदेन भी कर सकेंगे। इसके अलावा RBI ने बैंकों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से 6 रुपये करने की इजाजत दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Atm