1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. प्रचलन से बाहर हो रहे हैं 2000 के नोट? सरकार ने दिया चौंकाने वाला आंकड़ा

प्रचलन से बाहर हो रहे हैं 2000 के नोट? सरकार ने दिया चौंकाने वाला आंकड़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 07, 2021 05:59 pm IST,  Updated : Dec 07, 2021 05:59 pm IST

सरकार की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस साल नवंबर महीने में करेंसी इन सर्कुलेशन में 2000 रुपए के नोट की संख्या घटकर 223.30 करोड़ रह गई है।

प्रचलन से बाहर हो रहे...- India TV Hindi
प्रचलन से बाहर हो रहे हैं 2000 के नोट? सरकार ने दिया चौंकाने वाला आंकड़ा Image Source : FILE

Highlights

  • ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2000 रुपए के नोट की संख्या धीरे-धीरे बाजार से घट रही है
  • नवंबर महीने में 2000 रुपए के नोट की संख्या घटकर 223.30 करोड़ रह गई है
  • 5 साल पहले पहली बार लोगों के हाथ 2000 रुपये का करेंसी नोट आया था

नोटबंदी के बाद जब 5 साल पहले सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद किए तब पहली बार लोगों के हाथ 2000 रुपये का करेंसी नोट आया था। लेकिन अब यह नोट भी धीरे धीरे सर्कुलेशन से बाहर जा रहा है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2000 रुपए के नोट की संख्या धीरे-धीरे बाजार से घट रही है। 

सरकार की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस साल नवंबर महीने में करेंसी इन सर्कुलेशन में 2000 रुपए के नोट की संख्या घटकर 223.30 करोड़ रह गई है। यह टोटल नोट्स इन सर्कुलेशन का करीब 1.75 फीसदी है। मार्च 2018 में करेंसी सर्कुलेशन में दो हजार रुपए के नोट्स की संख्या 336.3 करोड़ थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा