1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan Yojana: छोटी-सी लापरवाही की वजह से अटक सकते हैं पैसे, 19 नवंबर को आने वाली है पीएम किसान की 21वीं किस्त

PM Kisan Yojana: छोटी-सी लापरवाही की वजह से अटक सकते हैं पैसे, 19 नवंबर को आने वाली है पीएम किसान की 21वीं किस्त

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 15, 2025 07:11 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 07:13 pm IST

पीएम-किसान योजना के लिए अगर आपका ई-केवाईसी पेंडिंग है, तो इसका मतलब ये हुआ कि आपकी पहचान का वैरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है।

PM Kisan, PM Kisan Yojana, pradhan mantri kisan samman nidhi, 21st installment, 21st installment of - India TV Hindi
ई-केवाईसी कराना बहुत जरूरी Image Source : FREEPIK

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली 21वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो गया है। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त बुधवार, 19 नवंबर को जारी की जाएगी। बताते चलें कि 20वीं किस्त जारी होने के बाद से ही देशभर के किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, आपकी एक छोटी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है और इस लापरवाही की वजह से आपके 2000 रुपये अटक सकते हैं। जी हां, पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए रजिस्टर्ड किसानों को ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर किसी किसान का ई-केवाईसी पेंडिंग है तो उसके बैंक खाते में पैसे नहीं आएंगे।

ई-केवाईसी कराना बहुत जरूरी

पीएम-किसान योजना के लिए अगर आपका ई-केवाईसी पेंडिंग है, तो इसका मतलब ये हुआ कि आपकी पहचान का वैरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में आपको मिलने वाली आर्थिक मदद में या तो देरी हो सकती है या छूट सकती है। लिहाजा, सभी किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी कराना बहुत जरूरी है। अगर आपका भी ई-केवाईसी पेंडिंग है तो हम यहां ई-केवाईसी करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका ये बेहद जरूरी काम कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा।

पीएम किसान के लिए कैसे करें ई-केवाईसी

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट - https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • दाहिनी ओर Farmers Corner के नीचे पीले रंग के बड़े बॉक्स में लिखे e-KYC पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर डालें और Search पर क्लिक करें।
  • Search पर क्लिक करने के बाद आपके आधार रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी डालकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

2 अगस्त को जारी हुई थी पीएम किसान की 20वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को 4-4 महीने के अंतराल पर 2000-2000 रुपये की 3 किस्त दी जाती हैं। सरकार ने 2 अगस्त, 2025 को पीएम किसान योजना के तहत 20वीं किस्त जारी की थी। केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले ये पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में आते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा