1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Ujjwala Yojana: सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने की तैयारी, 9.5 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

Ujjwala Yojana: सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने की तैयारी, 9.5 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Nov 08, 2023 03:25 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 05:13 pm IST

उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थी एक सिलेंडर के लिए 603 रुपये का भुगतान करते हैं, जबकि आम कस्टमर दिल्ली में 903 रुपये देते हैं।

लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। - India TV Hindi
लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। Image Source : FILE

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के लिए गुड न्यूज है। आने वाले दिनों में आपको अब रसोई गैस सिलेंडर पर ज्यादा छूट मिल सकती है। दरअसल, सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को राहत देने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, इन लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले महीनों में अतिरिक्त राहत पर फैसला हो सकता है।

आम आदमी को महंगाई से मिलेगी राहत

खबर के मुताबिक, खबर में कहा गया है कि सरकार की आम आदमी को महंगाई से राहत देने की एक कोशिश है। लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, इस खबर पर जब पेट्रोलियम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय से ईमेल के जरिये जानकारी मांगी गई तो इस पर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। सरकार की तरफ से राहत का यह प्रयास तब किया जा रहा है जब भू-राजनीतिक तनाव के चलते पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में ऊंचाई पर है।

पहले भी घटाए थे दाम

बीते 4 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट ने 9.5 करोड़ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के लिए 100 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी थी। इससे पहले सरकार ने सितंबर में देशभर में सभी आम कस्टमर्स के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) पर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूर किया था। फिलहाल उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थी एक सिलेंडर के लिए 603 रुपये का भुगतान करते हैं, जबकि आम कस्टमर दिल्ली में 903 रुपये देते हैं।

सरकार ने गरीब लोगों के लिए धुंए से बचने के लिए साल 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। सरकार ने हाल ही में साल 2024-26 के लिए 7.5 करोड़ और उज्जवला योजना के तहत फ्री कुकिंग गैस कनेक्शन देने के लिए अतिरिक्त 1650 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा