1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Post Office की TD स्कीम पर मिल रहा बंपर ब्याज, जानें 100000 रुपये जमा करेंगे तो 1 साल बाद कितने मिलेंगे

Post Office की TD स्कीम पर मिल रहा बंपर ब्याज, जानें 100000 रुपये जमा करेंगे तो 1 साल बाद कितने मिलेंगे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Nov 10, 2024 04:25 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 04:25 pm IST

1 साल के लिए इस सेविंग स्कीम में 6.9%, 2 साल के लिए 7.0%, 3 साल के लिए 7.1% और 5 साल के लिए 7.5% की दर से ब्याज मिल रही है।

Post office - India TV Hindi
डाकघर Image Source : FILE

Post Office की सेविंग स्कीम छोटे निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इसकी वजह यह  कि डाकघर बचत योजनाओं में निवेश पर जोखिम बिल्कुल नहीं होता है क्योंकि इसकी गारंटी सरकार लेती है। वहीं, ब्याज भी बैंकों के मुकाबले ज्यादा मिलता है। आज हम डाकघर की एक बेहतरीन बचत योजना Time Deposit (TD) के बारे में बता रहे हैं। यह बैंक की एफडी कर तरह ही निवेश योजना है। इसमें निवेशक 1 से 5 साल के लिए अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। 1 साल के लिए इस सेविंग स्कीम में 6.9%, 2 साल के लिए 7.0%, 3 साल के लिए 7.1% और 5 साल के लिए 7.5% की दर से ब्याज मिल रही है। आइए जानते हैं कि अगर इस योजना में आप 1 लाख रुपये निवेश करेंगे तो कितना पैसा मैच्योरिटी पर मिलेगा। 

1 लाख रुपये जमा करने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा? 

  • 1 वर्ष की जमा राशि के लिए:  आपको 7,080 रुपये ब्याज मिलेगा; कुल परिपक्वता राशि 1,07,080 रुपये होगी
  • 2 वर्ष की जमा राशि पर: आपको 14,888 रुपये ब्याज मिलेगा, कुल परिपक्वता राशि 1,14,888 रुपये होगी। 
  • 3 वर्ष की जमा राशि पर: आपको 23,508 रुपये ब्याज मिलेगा, कुल परिपक्वता राशि 1,23,508 रुपये होगी। 
  • 5 वर्ष की जमा राशि पर: आपको 44,995 रुपये ब्याज मिलेगा, कुल परिपक्वता राशि 1,44,995 रुपये होगी।

2 लाख रुपये जमा करने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा?

  • 1 वर्ष की जमा राशि पर: आपको 14,161 रुपये ब्याज मिलेगा, कुल परिपक्वता राशि 2,14,161 रुपये होगी। 
  • 2 वर्ष की जमा राशि पर: आपको 29,776 रुपये ब्याज मिलेगा, कुल परिपक्वता राशि 2,29,776 रुपये होगी।
  • 3 वर्ष की जमा राशि पर: आपको 47,015 रुपये ब्याज मिलेगा, कुल परिपक्वता राशि 2,47,015 रुपये होगी। 
  • 5 वर्ष की जमा राशि पर: आपको 89,989 रुपये ब्याज मिलेगा, कुल परिपक्वता राशि 2,89,989 रुपये होगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा