1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बिहार को सरकार का बड़ा तोहफा, मुंबई के लिए चलाई जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस, चेक करें डिटेल्स

बिहार को सरकार का बड़ा तोहफा, मुंबई के लिए चलाई जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस, चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 22, 2025 11:54 am IST,  Updated : Apr 22, 2025 11:54 am IST

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। इस आधुनिक ट्रेन का निर्माण मेड इन इंडिया अभियान के तहत चेन्नई के इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है।

indian railways, bihar, amrit bharat express, amrit bharat express train, saharsa-mumbai amrit bhara- India TV Hindi
130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन Image Source : INDIAN RAILWAYS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बिहार के लिए एक बड़े तोहफे की घोषणा की है। इस तोहफे के तहत बिहार को एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड ट्रेन सौंपी जाएगी। ये नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बताते चलें कि ये देश की तीसरी और बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। बताते चलें कि देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार के दरभंगा और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलाई गई थी। जिसके बाद पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन और कर्नाटक के एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू के बीच दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई थी।

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। इस आधुनिक ट्रेन का निर्माण मेड इन इंडिया अभियान के तहत चेन्नई के इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है। ट्रेन में पुश एंड पुल टेक्नोलॉजी है, जिससे गाड़ी को दोनों दिशाओं में चलाया जा सकता है। बताते चलें कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से नॉन-एसी ट्रेन है, जिसमें सिर्फ स्लीपर और अनरिजर्व्ड क्लास के डिब्बे होते हैं। यात्रियों और ट्रेन मैनेजर के बीच सीधे संपर्क के लिए प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉकबैक सिस्टम है। इसके अलावा, सभी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। बताते चलें कि अमृत भारत देश की पहली नॉन-एसी ट्रेन है, जिसमें फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा दी गई है।

बिहार को मिलेगी 16 डिब्बे वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन

अमृत भारत के अलावा, बिहार को एक नई नमो भारत रैपिड ट्रेन का भी तोहफा दिया जाएगा। ये देश की दूसरी नमो भारत ट्रेन होगी। देश की पहली नमो भारत ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलाई गई थी, जिसमें 12 एसी कोच थे। देश की दूसरी नमो भारत रैपिड ट्रेन बिहार के जयनगर और पटना के बीच चलाई जाएगी, जिसमें 16 एसी डिब्बे होंगे। 16 डिब्बे वाली नमो भारत में 2000 से ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे। बताते चलें कि छोटी दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में सिर्फ बैठने की व्यवस्था है, इसमें सोने के लिए सीटें नहीं होती हैं।

रेलवे इनपुट्स के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा