भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। भारतीय रेल एक-एक करके कई नई ट्रेनें शुरू कर चुका है। इसके अलावा, जिन रूटों पर अभी नई ट्रेनें शुरू करना संभव नहीं है, उन रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी बीच, रेलवे ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने मऊ और कोलकाता के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन की डिटेल्स शेयर की हैं।
मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन
मऊ और कोलकाता के बीच चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 05096, मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर तक सेवाएं देगी। ये स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर 13.20 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन बेलथरा रोड से 14.12 बजे, सलेमपुर से 14.45 बजे, भटनी से 15.02 बजे, भाटपार रानी से 15.17 बजे, मैरवा से 15.35 बजे, सीवान से 16.00 बजे, एकमा से 16.22 बजे, छपरा से 17.10 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, सोनपुर से 18.50 बजे, हाजीपुर से 19.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.47 बजे, बरौनी से 21.20 बजे, किऊल जंक्शन से 22.42 बजे, जमुई से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.50 बजे, जसीडीह से 01.28 बजे, मधुपुर से 01.54 बजे, चितरंजन से 02.37 बजे, आसनसोल 03.45 बजे, दुर्गापुर से 04.17 बजे, बर्द्धमान से 05.38 बजे, बैण्डेल से 06.30 बजे और नैहाटी से 07.30 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 08.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
कोलकाता-मऊ स्पेशल ट्रेन
वापसी में, कोलकाता और मऊ के बीच चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 05095, कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर तक सेवाएं देगी। ये स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 13.20 बजे प्रस्थान करेगी। कोलकाता से यात्रा शुरू करने के बाद ये ट्रेन नैहाटी से 14.10 बजे, बैण्डेल से 14.36 बजे, बर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, जमुई से 21.17 बजे, किऊल जंक्शन से 21.52 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.00 बजे, हाजीपुर से 01.55 बजे, सोनपुर से 02.07 बजे, दिघवारा से 02.32 बजे, छपरा से 04.10 बजे, एकमा से 04.47 बजे, सीवान से 05.20 बजे, मैरवा से 05.47 बजे, भाटपार रानी से 06.07 बजे, भटनी से 06.30 बजे, सलेमपुर से 06.52 बजे और बेलथरा रोड से 07.27 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 08.40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन में होंगे जनरल क्लास के 10 और स्लीपर क्लास के 5 डिब्बे
भारतीय रेल द्वारा चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन खासतौर पर निम्न और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। यही वजह है कि इस ट्रेन में जनरल क्लास के 10 डिब्बे, स्लीपर क्लास के 5 डिब्बे, थर्ड क्लास एसी का 1 डिब्बा और सेकेंड क्लास एसी का 1 डिब्बा समेत कुल 19 डिब्बे होंगे।
ये भी पढ़ें