1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. कैशबैक क्रेडिट कार्ड होता क्या है, इसके क्या फायदे हैं- ये काम कैसे करता है

कैशबैक क्रेडिट कार्ड होता क्या है, इसके क्या फायदे हैं- ये काम कैसे करता है

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 26, 2024 11:39 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 11:39 am IST

अलग-अलग क्रेडिट कार्ड अलग-अलग तरह से कैशबैक डील ऑफर करते हैं। कुछ कार्ड सभी ट्रांजैक्शन पर एक समान कैशबैक देते हैं, जबकि कुछ कार्ड ग्रोसरी, फूड या फ्यूस जैसे स्पेशल कैटेगरी के लिए ज्यादा कैशबैक देते हैं।

आम लोगों के बीच अब कैशबैक क्रेडिट कार्ड काफी पसंद किया जा रहा है- India TV Hindi
आम लोगों के बीच अब कैशबैक क्रेडिट कार्ड काफी पसंद किया जा रहा है Image Source : FREEPIK

क्रेडिट कार्ड अपने जबरदस्त फीचर्स की वजह से आम लोगों के बीच काफी डिमांडिंग हो रहा है। इसी बीच, इन दिनों कैशबैक क्रेडिट कार्ड भी काफी डिमांड में हैं क्योंकि इन कार्ड्स पर यूजर्स को शानदार कैशबैक ऑफर मिलता है। दरअसल, कैशबैक क्रेडिट कार्ड से कुछ एलिजिबल प्रोडक्ट या सर्विस की खरीदारी पर यूजर्स को ट्रांजेक्शन का कुछ हिस्सा रिफंड के रूप में वापस मिल जाता है। यही वजह है कि अब लोगों के बीच कैशबैक क्रेडिट कार्ड काफी पसंद किए जा रहे हैं। यहां हम जानेंगे कि कैशबैक क्रेडिट कार्ड कैसे काम करते हैं।

खरीदारी करना

जब आप कोई सर्विस या सामान खरीदने के लिए कैशबैक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो खर्च की गई रकम का एक निश्चित हिस्सा कैशबैक के रूप में वापस मिल जाता है। मान लीजिए यदि आपका कार्ड 2% कैशबैक देता है और आप उससे 10,000 रुपये का ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 200 रुपये कैशबैक के रूप में वापस मिल जाएंगे।

एलिजिबिलीटी और ऑफर

अलग-अलग क्रेडिट कार्ड अलग-अलग तरह से कैशबैक डील ऑफर करते हैं। कुछ कार्ड सभी ट्रांजैक्शन पर एक समान कैशबैक देते हैं, जबकि कुछ कार्ड ग्रोसरी, फूड या फ्यूस जैसे स्पेशल कैटेगरी के लिए ज्यादा कैशबैक देते हैं।

कैशबैक एक्यूमुलेशन

खरीदारी से मिलने वाले कैशबैक आमतौर पर आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट में ही जमा होता है। कार्ड से किए जाने वाले टांजैक्शन पर जो कैशबैक मिलता है, उसे अलग-अलग तरह से प्राप्त किया जा सकता है।

अधिक बचत और लचीलापन

कैशबैक क्रेडिट कार्ड आपको हर खरीदारी पर सेविंग्स करने में मदद कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर मिलने वाला कैशबैक बेशक बहुत छोटा हो, लेकिन ये समय के साथ-साथ काफी बढ़ जाता है। कैशबैक एक डायरेक्ट फाइनेंशियल बेनेफिट है जो आपके कुल खर्च को कम करता है। कैशबैक का इस्तेमाल आप अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं, चाहे अपने क्रेडिट कार्ड की पेमेंट करनी हो, अपने बैंक अकाउंट में जमा करना हो या गिफ्ट कार्ड या वाउचर में कन्वर्ट करना हो। कैशबैक को भुनाना काफी आसान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा