1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 3 साल की FD में मिल रहा है बंपर मुनाफा, जानें कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

3 साल की FD में मिल रहा है बंपर मुनाफा, जानें कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 02, 2025 11:16 am IST,  Updated : Nov 02, 2025 11:16 am IST

अगर आप भी अपने पैसों पर सुरक्षित और बढ़िया रिटर्न चाहते हैं, तो यह वक्त है अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर सतर्क होने का। दरअसल, कई छोटे और प्राइवेट बैंक इस समय 3 साल की FD पर 7% से ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं।

कौन-सा बैंक 3 साल की FD...- India TV Hindi
कौन-सा बैंक 3 साल की FD में दे रहा बंपर मुनाफा? Image Source : CANVA

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर लगाकर अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इस समय बैंकों ने 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। ब्याज दरों में यह छोटा-सा बदलाव भी आपके रिटर्न पर बड़ा असर डाल सकता है, खासकर अगर आप ज्यादा रकम या लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि फिलहाल कौन-सा बैंक आपकी FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।

छोटे फाइनेंस बैंकों की FD सबसे फायदेमंद

छोटे फाइनेंस बैंक निवेशकों को फिलहाल सबसे ज्यादा ब्याज दरें दे रहे हैं। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 3 साल की FD पर सबसे ज्यादा 7.65% ब्याज दर तय की है। इसके बाद स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक और जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.50% ब्याज दे रहे हैं। वहीं सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25% और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.10% ब्याज दे रहा है। हालांकि, छोटे फाइनेंस बैंकों में निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इन बैंकों में 5 लाख रुपये तक की राशि पर ही DICGC की गारंटी होती है, यानी आपका कैपिटल और ब्याज इसी सीमा तक सुरक्षित है।

प्राइवेट बैंकों में भी मिल रहा अच्छा रिटर्न

प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में आरबीएल बैंक सबसे आगे है, जो 3 साल की FD पर 7.20% ब्याज दर दे रहा है। इसके बाद एसबीएम बैंक इंडिया 7.10% पर है। बंधन बैंक, यस बैंक और डीसीबी बैंक 7% ब्याज दे रहे हैं, जबकि इंडसइंड बैंक 6.90% और आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक 6.60% ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

सरकारी बैंकों का भरोसा बरकरार

अगर आप अपने पैसे की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा अहमियत देते हैं, तो सरकारी बैंक अब भी सबसे भरोसेमंद ऑप्शन है। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा 6.60% ब्याज दे रहा है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा 6.50%, पीएमबी 6.40% और एसबीआई 6.30% ब्याज दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा