1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Union Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹48,841 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

Union Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹48,841 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 20, 2025 03:19 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 03:19 pm IST

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.40 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

union bank of india, union bank of india, union bank of india fd, union bank of india 36 months fd, - India TV Hindi
₹2,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹48,841 तक का फिक्स ब्याज Image Source : UNION BANK OF INDIA

Union Bank of India Savings Scheme: इस साल रेपो रेट में हुई 1.00 प्रतिशत की कटौती से जहां एक तरफ लोन सस्ता हुआ है, वहीं दूसरी तरफ, एफडी की ब्याज दरें भी कम हो गई हैं। हालांकि, ब्याज दरों में कमी के बावजूद एफडी पर अभी भी आकर्षक रिटर्न मिल रहा है। पब्लिक सेक्टर का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 48,841 रुपये तक का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एफडी पर मिल रहा है अधिकतम 7.35 प्रतिशत का ब्याज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक सरकारी बैंक है। यूनियन बैंक में आप कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.40 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये सरकारी बैंक 3 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 3 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ऊपर) को 7.35 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

₹2,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹48,841 तक का फिक्स ब्याज

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूनियन बैंक में 3 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,43,399 रुपये मिलेंगे, जिसमें 43,399 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक में 3 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,47,015 रुपये मिलेंगे, जिसमें 47,015 रुपये का फिक्स ब्याज है। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 3 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर कुल 2,48,841 रुपये मिलेंगे, जिसमें 48,841 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा