1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट में किन कंपनियों का रिकॉर्ड अच्छा, सबसे कम शिकायतों वाली लिस्ट में कौन-सी कंपनी कहां

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम सेटलमेंट में किन कंपनियों का रिकॉर्ड अच्छा, सबसे कम शिकायतों वाली लिस्ट में कौन-सी कंपनी कहां

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 03, 2025 11:42 am IST,  Updated : Sep 03, 2025 11:42 am IST

बीमा लोकपाल परिषद (CIO) की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के नाम और उनके खिलाफ आई शिकायतों का जिक्र है।

health insurance, insurance, health insurance companies, best health insurance companies, worst heal- India TV Hindi
कंफ्यूज हैं तो जरूर लें एक्सपर्ट की सलाह Image Source : FREEPIK

देश में इलाज का खर्च लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऊपर से, महंगी दवाओं ने आम आदमी की आर्थिक समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा दिया है। ऐसे में, आज के इस समय में एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस होना बहुत जरूरी है। हेल्थ इंश्योरेंस आपके और आपके परिवार के इलाज में होने वाले भारी-भरकम खर्च से सुरक्षा देता है। हालांकि, बीते कुछ समय से इंश्योरेंस कंपनियों की मनमानी आम लोगों के लिए अलग से मुसीबतें खड़ी कर रही हैं। यहां हम कुछ ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के बारे में जानेंगे, जिनके खिलाफ सबसे कम शिकायतें मिली हैं।

बीमा लोकपाल परिषद (CIO) की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के नाम और उनके खिलाफ आई शिकायतों का जिक्र है। CIO की इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा शिकायतें और सबसे कम शिकायतों वाली कंपनियों की पूरी लिस्ट है। यहां हम उसी लिस्ट से 5 ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के नाम बताएंगे, जिनके खिलाफ सबसे कम शिकायतें मिली हैं।

इन कंपनियों के खिलाफ नहीं मिली एक भी शिकायत

बीमा लोकपाल परिषद (CIO) की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक Shriram Life Insurance, Aegon Life Insurance, Edelweiss Tokio Life Insurance, L&T General Insurance और IndiaFirst Life Insurance कंपनी के खिलाफ एक भी शिकायत नहीं मिली। हालांकि, इसकी कई वजहें भी हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने या अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले सभी जरूरी बातें जैसे- प्रीमियम कितना है, पॉलिसी में कौन-कौन सी बीमारियां कवर नहीं हैं, पॉलिसी के साथ कौन-से अस्पताल जुड़े हुए हैं, आपका नजदीकी अस्पताल जुड़ा है या नहीं, आप जिस कंपनी से पॉलिसी खरीद रहे हैं उसका सेटलमेंट रिकॉर्ड कैसा है, आदि।

कंफ्यूज हैं तो जरूर लें एक्सपर्ट की सलाह 

अगर आप अपने लिए एक अच्छे हेल्थ इंश्योरेंस का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। बिना सलाह-मशविरा किए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना एक गलत कदम भी साबित हो सकता है। बीमा लोकपाल परिषद (CIO) की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://cioins.co.in/annualreports/AnnualReport2023-2024.pdf

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार का इंश्योरेंस खरीदने से पहले अपने सलाहकार या किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम या नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा