1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. अप्रैल-जून तिमाही में GPF पर मिलेगा 8% ब्‍याज, सरकार ने ब्‍याज दर में नहीं किया बदलाव

अप्रैल-जून तिमाही में GPF पर मिलेगा 8% ब्‍याज, सरकार ने ब्‍याज दर में नहीं किया बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 02:45 pm IST

यह ब्याज दर लोक भविष्य निध (पीपीएफ) पर मिलने वाले ब्याज के बराबर है।

Interest on GPF- India TV Hindi
Interest on GPF Image Source : INTEREST ON GPF

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) तथा अन्य संबंधित योजनाओं पर मिलने वाले ब्‍याज दर की घोषणा बुधवार को की है। सरकार ने इन योजनाओं पर ब्याज दर अप्रैल-जून तिमाही के लिए 8 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। 

यह ब्याज दर लोक भविष्य निध (पीपीएफ) पर मिलने वाले ब्याज के बराबर है। आर्थिक मामलों के विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि जीपीएफ और अन्य सामान्य बचत योजनाओं पर ब्याज दर एक अप्रैल से 30 जून 2019 के लिए 8 प्रतिशत होगी।  

यह ब्याज दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे तथा रक्षा बलों की भविष्य निधि पर लागू होगी। पिछले महीने सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) तथा पीपीएफ समेत लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दर को भी पूर्व स्‍तर पर बरकरार रखा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा