1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. अब सेल्‍फी लेकर कर सकते हैं म्‍यूचुअल फंड में इंवेस्‍ट

अब सेल्‍फी लेकर कर सकते हैं म्‍यूचुअल फंड में इंवेस्‍ट

 Published : May 30, 2016 01:21 pm IST,  Updated : May 30, 2016 01:49 pm IST

अब आप सेल्‍फी के जरिए म्‍यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। देश में क्‍वांटम म्‍यूचुअल फंड सेल्‍फी के जरिए केवाईसी की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

अब Selfie लेकर कर सकते हैं म्‍यूचुअल फंड में इंवेस्‍ट, नए निवेशकों के लिए आसान हुई प्रक्रिया- India TV Hindi
अब Selfie लेकर कर सकते हैं म्‍यूचुअल फंड में इंवेस्‍ट, नए निवेशकों के लिए आसान हुई प्रक्रिया

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन से ली गई सेल्‍फी अब सिर्फ सोशल साईट्स पर अपना स्‍टेट अपडेट के ही काम नहीं आएगी। अब आप सेल्‍फी के जरिए म्‍यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। देश में क्‍वांटम म्‍यूचुअल फंड सेल्‍फी के जरिए केवाईसी की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इसके तहत निवेशक सिर्फ अपनी सेल्‍फी लेकर और जरूरी जानकारी उपलब्‍ध करा कर ऑनलाइन पर्सनल वैरिफिकेशन करवा सकते हैं। म्‍यूचुअल फंड मार्केट में युवा निवेशकों को आकर्षिक करने के लिए जल्‍द ही दूसरी म्‍यूचुअल फंड कंपनियां भी आसान और आधुनिक तकनीक को अपनाने की तैयारी में हैं।

सेल्‍फी के जरिए KYC और IPV

म्‍यूचुअल फंड बाजार में निवेश बढ़ाने के लिए क्‍वांटन म्‍यूचुअल फंड कंपनी पहले ही सर्विस शुरू कर चुकी है। इसके तहत कस्‍टमर्स केवाईसी(नो योर कस्‍टमर) और सेल्‍फ आईपीवी (इन पर्सन वेरिफिकेशन) सिर्फ अपनी सेल्‍फी के माध्‍यम से कर सकते हैं। म्‍यूचुअल फंड में निवेश के लिए केवाईसी सबसे अहम प्रक्रिया है। केवाईसी के बिना म्‍यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया जा सकता।

तस्वीरों में देखिए बेहतरीन सेल्फी स्मार्टफोन

selfie smartphones

indiatvpaisaasus-zenfone-2-laser-smartpIndiaTV Paisa

indiatvpaisaHuawei-Honor-4XIndiaTV Paisa

indiatvpaisasamsung-galaxy-on7IndiaTV Paisa

indiatvpaisalavapixelv1IndiaTV Paisa

indiatvpaisainfocus m530IndiaTV Paisa

ऐसे कर सकते हैं निवेश

क्‍वांटम असेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रमुख जिम्‍मी पटले के मुताबिक सेल्‍फी आज के समय में सेल्‍फी बेहद आम होगई है। इसे देखते हुए हमने यह सर्विस शुरू की है। इसके तहत फर्स्‍ट टाइम इंवेस्‍टर बिना किसी झंझट के अपनी फोटो खींच कर आसानी से कर सकता है। यहां सेल्‍फी के साथ निवेशकर को अपनी हस्‍ताक्षर की फोटो खींच कर और एक वीडियो रिकॉर्ड कर भेजना होगा।

कम NAV वाले म्युचुअल फंड नहीं होते ज्यादा फायदेमंद, समझिए निवेश की यह बारीकी

म्यूचुअल फंड में रिटेल इंवेस्टर्स की संख्या 54.52 लाख बढ़कर 4.54 करोड़ पर पहुंची

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा