1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 9 पैसा कमजोर होकर 64.65 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 9 पैसा कमजोर होकर 64.65 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 11, 2017 09:04 am IST,  Updated : Apr 13, 2017 10:37 am IST

मंगलवार के कारोबारी सत्र मेंं रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा कमजोर होकर 64.65 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 9 पैसा कमजोर होकर 64.65 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 9 पैसा कमजोर होकर 64.65 पर खुला

नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी सत्र मेंं रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा कमजोर होकर 64.65 पर खुला है। जबकि, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 64.56 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, पिछले हफ्ते शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 64.28 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: Money Making Idea: ये हैं 50 रुपए से सस्ते 5 शेयर, शॉर्ट टर्म में बड़े रिटर्न की उम्मीद

सोमवार को रुपए में रही 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

  • इस तरह से रुपए में तीन कारोबारी सत्रों की तेजी पर विराम लग गया। रुपए में तीन महीने में किसी एक कारोबारी सत्र में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

रुपए में क्यों आई कमजोरी

  • बाजार विश्लेषकों का कहना कि सीरिया में अमेरिकी मिसाइल हमले तथा बुधवार को जारी होने वाले औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों व उपभोक्ता मुद्रास्फीति आंकड़ों का भी बाजार पर असर देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े: बढ़ते विदेशी निवेश के चलते निफ्टी छुएगा 10 हजार का स्तर, इस तेजी में ये शेयर कराएंगे कमाई

अब आगे क्या

कोटक महिंद्रा बैंक की सीनियर इकोनॉमिस्ट उपासना भारद्वाज का कहना है कि

RBI की पॉलिसी का रुपए पर सकारात्मक असर होगा। आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया 64-65 के बीच कारोबार करता नजर आएगा।

यह भी पढ़े: 10th Anniversory: IPL है 27,000 करोड़ रुपए का खेल, जानिए टीम कैसे करती हैं कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा