नोएडा। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिक्का ग्रुप ने अपने तीन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए देश के प्रमुख बैंक से 230 करोड़ रुपए का लोन लिया है। इस लोन की मदद से नोएडा एक्सप्रेस-वे के सेक्टर 143 स्थित सिक्का कर्णम, सिक्का कामना और सेक्टर-79 स्थित सिक्का किमांत्रा ग्रीन्स का काम पूरा किया जाएगा।
बैंक से लिए गए इस लोन से इन तीनों प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने में मदद मिलेगी। कंपनी के डायरेक्टर गुर्णित सिंह सिक्का ने कहा कि हमारा फोकस हमेशा ही ग्राहकों से किए गए वादे को पूरा करने पर होता है। समय पर ग्राहकों को उनके घर का पजेशन देने के लिए कंपनी ने बैंक से बड़ा लोन लिया है।
नोएडा एक्सप्रेस-वे स्थिन दोनों प्रोजेक्ट्स का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही यहां पजेशन देने का कार्य शुरू किया जाएगा। पहले दो प्रोजेक्ट्स पूरी तरह डिलीवर्ड होने के बाद सिक्का किमांत्रा में भी पजेशन देने शुरू किए जाएंगे। 10 और 12.5 एकड़ में फैले सिक्का कर्णम और सिक्का कामना प्रोजेक्ट्स की इस साल की अंतिम तिमाही से डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
सिक्का कर्णम में करीब 1247 यूनिट, सिक्का कामना में 1710 यूनिट हैं। सिक्का किमांत्रा 5 एकड़ में बन रहा है, जिसमें करीब 364 यूनिट हैं। इन तीनों प्रोजेक्ट्स में दिया जाने वाला कुल बिक्री योग्य क्षेत्र 45 लाख वर्ग फीट के करीब है, जिसमें तक़रीबन 3300 परिवार निवास करेंगे।