नई दिल्ली। अगर आप लोन लेकर टू व्हीलर खरीदना चाहते हैं और बैंकों की लंबी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब पुणे की टैब कैपिटल सिर्फ 10 मिनट में आपको टू व्हीलर लोन दे देगी अगर आप इसकी शर्तों पर खरे उतरते हैं। टैब कैपिटल फिलहाल पुणे के अलावा मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू, दिल्ली और चेन्नई में अपनी यह सेवा दे रही है। 2016 में शुरू हुई टैब कैपिटल पहले एमएसएमई को लोन देती रही है लेकिन अब यह कंपनी प्रॉपर्टी और पर्सनल लोन के साथ-साथ दूसरे लोन भी दे रही है।
Related Stories
अपने एक बयान में टैब कैपिटल ने कहा है कि टू व्हीलर लोन के लिए बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्राहकों से आधार की जानकारी के साथ-साथ उनकी अंगुलियों के निशान भी लिए जाएंगे। इसके बाद अगर सबकुछ सही रहा तो मात्र 10 मिनट में लोन मिल जाएगा।
ग्राहकों से आधार और अन्य जानकारियां लेने के बाद टैब कैपिटल उसकी प्रोफाइल की जांच एवं पुष्टि करती है। यदि ग्राहक लोन के लिए उपयुक्त पात्र हुआ तो उसे कम से कम कागजी कार्यवाही और औपचारिकता के साथ तुरंत लोन उपलब्ध कराया जाता है।