1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Umang App की मदद से घर बैठे निकालें PF एकाउंट से पैसा, ये है बिल्‍कुल आसान तरीका

Umang App की मदद से घर बैठे निकालें PF एकाउंट से पैसा, ये है बिल्‍कुल आसान तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 07, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 02:55 pm IST

इस एप की मदद से आप बेहद आसान तरीके से क्लेम कर सकते हैं और साथ ही आप अपने पीएफ एकांउट का बैलेंस भी जान सकते हैं।

withdraw money from PF Account through umang app- India TV Hindi
withdraw money from PF Account through umang app Image Source : GADGETSNOW

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते चारों ओर आर्थिक सुस्ती छाई हुई है। हर कोई आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं, कारोबार बंद हो रहे हैं।  ऐसे हालात में लोगों के पास दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए एक ही सहारा है प्रोविडेंट फंड (PF)।  कोरोना संकट के दौरान ईपीएफओ अपने सदस्‍यों की खुलकर मदद कर रहा है। अगर आप भी मुसीबत में हैं और अपने पीएफ एकाउंट से फंड निकालना चाहते हैं तो आप यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस-उमंग (Unified Mobile Application for New-age Governance – UMANG) एप का उपयोग कर आसानी से घर बैठे अपने एकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं।

इस एप की मदद से आप बेहद आसान तरीके से क्लेम कर सकते हैं और साथ ही आप अपने पीएफ एकांउट का बैलेंस भी जान सकते हैं। इसमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। आधार, ईपीएफ, एनपीएस, डिजीलॉकर जैसी और भी कई सुविधाएं यह एप मुहैया कराता है। इसमें पहले आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा।

एप का इस्‍तेमाल करने का जानें तरीका

  • सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड करें।
  • एप को ओपन करके लॉग इन कीजिए।
  • EPFO को चुनकर Employee Centric Services ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Raise Claim का ऑप्शन सेलेक्ट करें और UAN की जानकारी एंटर करें।
  • इसके बाद Get OTP पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे दर्ज करें।
  • अब आपको Login पर क्लिक करना होगा। इतना करने के बाद आपको अपने बैंक एकाउंट के आखिरी 4 डिजिट दर्ज करना होगा।
  • अब मेंबर आईडी सिलेक्‍ट कर Proceed for claim पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना एड्रेस दर्ज करना होगा।
  • एड्रेस दर्ज करने के बाद Next पर क्लिक करें और अपने बैंक चेक की फोटो अपलोड कर दें।
  • अब आपके बैंक एकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा