Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. अब केवल एक मिस्ड कॉल से मिल जाएगी पीएफ खाते की जानकारी, मुफ्त में मिलेगी सदस्‍यों को ये सेवा

अब केवल एक मिस्ड कॉल से मिल जाएगी पीएफ खाते की जानकारी, मुफ्त में मिलेगी सदस्‍यों को ये सेवा

Edited by: Abhishek Shrivastava Published : Mar 13, 2018 01:46 pm IST, Updated : Mar 13, 2018 01:53 pm IST

यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने ईपीएफओ खाते में उपलब्ध विवरण की जानकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर प्राप्त कर सकते हैं।

EPFO- India TV Paisa
EPFO

नई दिल्ली। यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने ईपीएफओ खाते में उपलब्ध विवरण की जानकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूनिफाइड पोर्टल का यूएएन सक्रिय होना आवश्यक है।

011-22901406 पर पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देने पर दो घंटियां बजने के बाद फोन अपने आप कट जाएगा। सदस्य के लिए यह सेवा मुफ्त उपलब्ध है। इसके अलावा इन सेवाओं का लाभ गैर स्मार्टफोन से भी उठाया जा सकता है।

अगर सदस्य का यूएएन किसी भी एक बैंक खाते, आधार और पैन से जुड़ा हुआ है तो सदस्य को अंतिम योगदान और भविष्य निधि बचत का विवरण मिल सकता है। भविष्य निधि बचत और अंतिम भुगतान की जानकारी के लिए मिस्ड कॉल और एसएमएस सेवा से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उमंग एप पर भी उपलब्ध है।

यूएएन सक्रिय सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस भेजकर ईपीएफओ के पास उपलब्ध बचत और नवीनतम पीएफ योगदान की जानकारी ले सकते हैं। सदस्य को ईपीएफओएचओ यूएएन लिखकर 7738299899 पर एसएमएस भेजना होगा। यह सुविधा 10 भाषाओं अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बांग्ला में उपलब्ध है अंग्रेजी को छोड़कर किसी भी भाषा में एसएमएस प्राप्त करने के लिए चुनी गई भाषा के पहले तीन शब्द यूएएन के बाद डालने होंगे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement