1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. FD पर 9.5% का ताबड़तोड़ ब्याज- SBI, HDFC जैसे बैंकों को टक्कर देने के लिए इस ऑनलाइन पेमेंट कंपनी ने शुरू की स्कीम

FD पर 9.5% का ताबड़तोड़ ब्याज- SBI, HDFC जैसे बैंकों को टक्कर देने के लिए इस ऑनलाइन पेमेंट कंपनी ने शुरू की स्कीम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 24, 2024 07:34 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 07:34 am IST

Mobikwik ने अपने यूजर्स को एफडी पर 9.5 प्रतिशत का ब्याज देने का ऐलान किया है। खास बात ये है कि Mobikwik में एफडी शुरू करने के लिए आपको कोई नया बैंक खाता खोलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यूजर्स को एफडी पर 9.5 प्रतिशत का ब्याज देगा मोबिक्विक- India TV Hindi
यूजर्स को एफडी पर 9.5 प्रतिशत का ब्याज देगा मोबिक्विक Image Source : REUTERS

बैंकिंग सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटीशन के बीच तमाम SFBs देश के दिग्गज बैंकों को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। लेकिन अब इस कॉम्पिटीशन में एक ऑनलाइन पेमेंट कंपनी भी आ गई है, जिससे बैंकों को अब पहले से भी ज्यादा कॉम्पिटीशन मिलना शुरू हो जाएगा। जी हां, ऑनलाइन पेमेंट कंपनी Mobikwik ने अपने मोबाइल ऐप के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम शुरू कर दी है। कॉम्पिटीशन ने बुधवार को फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों- महिंद्रा फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के साथ पार्टनरशिप में एफडी पेश करने की घोषणा की।

यूजर्स को एफडी पर 9.5 प्रतिशत का ब्याज देगा मोबिक्विक

Mobikwik ने अपने यूजर्स को एफडी पर 9.5 प्रतिशत का ब्याज देने का ऐलान किया है। खास बात ये है कि Mobikwik में एफडी शुरू करने के लिए आपको कोई नया बैंक खाता खोलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 1000 रुपये से एफडी शुरू की जा सकती है। इसमें यूजर्स को कम से कम 7 दिनों से लेकर ज्यादा से ज्यादा 60 महीने यानी 5 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराने की सुविधा मिलेगी। मोबिक्विक ने एक बयान में कहा कि इस फाइनेंशियल प्रॉडक्ट का उद्देश्य अपने यूजर्स के लिए सेविंग्स को आसान बनाना है। 

दिग्गज बैंकों की तुलना में ग्राहकों को मिलेगा एक्स्ट्रा 2 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज

बताते चलें कि देश के तमाम बड़े बैंक- भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक आदि अपने ग्राहकों को एफडी पर 9.5 प्रतिशत का ब्याज नहीं दे रहे हैं। एसबीआई 444 दिनों की एफडी पर अधिकतम 7.25 प्रतिशत, पीएनबी 400 दिनों की एफडी पर 7.30 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 4 साल 7 महीने से लेकर 55 महीने की एफडी पर 7.40 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 15 से 18 महीने की एफडी पर अधिकतम 7.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में मोबिक्विक को उम्मीद है कि आम लोग एफडी पर ज्यादा रिटर्न के लिए उनके प्लेटफॉर्म के जरिए एफडी कराएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा