1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. पर्सनल लोन हमेशा फ्लैट इंटरेस्ट रेट के बदले रिड्यूसिंग इंटरेस्ट रेट पर लें, इस तरह कर पाएंगे बड़ी बचत

पर्सनल लोन हमेशा फ्लैट इंटरेस्ट रेट के बदले रिड्यूसिंग इंटरेस्ट रेट पर लें, इस तरह कर पाएंगे बड़ी बचत

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 27, 2023 11:25 am IST,  Updated : May 27, 2023 11:25 am IST

अगर आप नौकरी करते हैं तो पर्सनल लोन लेने के लिए अपने सैलरी अकाउंट का इस्तेमाल करें। बैंक सैलरीड एम्पलाई को कम ब्याज पर पर्सनल लोन ऑफर करते हैं।

पर्सनल लोन- India TV Hindi
पर्सनल लोन Image Source : FILE

हम में से बहुत सारे लोग अचानक आने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। बैंक यह लोन आसानी से कम समय में दे देते हैं। इसके चलते पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि, पर्सनल लोन पर बैंक मोटा ब्याज वसूलते हैं। हालांकि, कुछ बातों का ख्याल रखकर हम सस्ता पर्सनल लोन ले सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 बातें, जिसे अपनाकर हम सस्ता पर्सनल लोन पा सकते हैं। 

रिड्यूसिंग इंटरेस्ट रेट पर बड़ी बचत 

पर्सनल लोन हमेशा फ्लैट इंटरेस्ट रेट के बदले रिड्यूसिंग इंटरेस्ट रेट पर लें। रिड्यूसिंग इंटरेस्ट रेट पर पर्सनल लोन लेने से आपको कम ब्याज चुकाना होगा। इसको उदाहरण से समझते हैं। अगर आप किसी बैंक से 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन 3 साल के लिए 12 फीसदी के फ्लैट इंटरेस्ट रेट पर ले रहें हैं तो आपको कुछ 1,80,000 रुपये का ब्याज चुकाना होगा। यानी आपकी मासिक ईएमआई 18,889 रुपये होगी। 

वहीं अगर आप 5 लाख रुपये का लोन 12 फीसदी के रिड्यूसिंग इंटरेस्ट रेट पर लेंगे तो आपको ब्याज के तौर पर 97,858 रुपये चुकाने होंगे। इस तरह आपको 82,142 रुपये की बचत होगी। रिड्यूसिंग इंटरेस्ट रेट पर होम लोन लेने से आपकी ईएमआई प्रति माह 16,607 रुपये आएगी। 

इन उपायों से भी ले सकते हैं सस्ता लोन 

  1. क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाएं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या इससे अधिक है तो बैंक आपको कम ब्याज पर पर्सनल लोन दे देंगे। 
  2. अगर आप नौकरी करते हैं तो पर्सनल लोन लेने के लिए अपने सैलरी अकाउंट का इस्तेमाल करें। बैंक सैलरीड एम्पलाई को कम ब्याज पर पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। 
  3. लोन लेने से पहले ऑनलाइन बैंकों की ओर से पर्सनल लोन पर ली जा रही ब्याज की तुलना करें। जहां सबसे कम ब्याज दिखे, वहां से लोन लेने की कोशिश करें। 
  4. अगर आप पर्सनल लोन लेने जा रहे हैं तो सीजनल ऑफर्स पर नजर रखें। कई बार बैंक सीजनल ऑफर्स में सस्ते ब्याज दर पर लोन मुहैया करते हैं। इसके साथ दूसरे चार्जों पर भी नजर रखें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा