1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. भारत की तुलना में 'दोगुना लगान' देते हैं इस देश के नागरिक, कभी Tax वसूलने में हिंदुस्तान भी था नंबर-1

भारत की तुलना में 'दोगुना लगान' देते हैं इस देश के नागरिक, कभी Tax वसूलने में हिंदुस्तान भी था नंबर-1

 Written By: Vikash Tiwary
 Published : Apr 28, 2023 01:30 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 01:59 pm IST

Highest Income Tax: भारतीय इतिहास के टैक्स के पन्नों को पलटने पर पता चलता है कि कभी अपना देश सबसे अधिक टैक्स वसूलता था। आज लिस्ट में किसी और देश ने टॉप पर जगह बना ली है। आज की स्टोरी में टैक्स का इतिहास और वर्तमान पढ़ते हैं।

Highest Income Tax- India TV Hindi
इनकम टैक्स के पन्नों पर दुनिया का नक्शा Image Source : INDIA TV

Highest Income Tax Countries List: पूरे विश्व में 11 देशों को छोड़ दिया जाए तो सभी जगह की सरकारें इनकम टैक्स के दम पर ही देश की इकोनॉमी चलाती हैं। भारत में इनकम टैक्स के आलावा जीएसटी जैसे टैक्स भी लगाए जाते हैं। आज की स्टोरी में हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि किन देशों में सबसे अधिक इनकम टैक्स चार्ज किया जाता है। भारत का विश्व में कौन सा नंबर है? भारत में टैक्स को लेकर क्या नियम बनाए गए हैं? साथ में यह भी जानेंगे कि वे कौन से देश हैं, जहां इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है। वहां की सरकार देश को कैसे चलाती हैं, उसकी कमाई कैसे होती है? वैसे जानकारी के लिए बता दें कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाली टॉप-10 कंट्री की लिस्ट में भी नहीं आता है।

कभी टैक्स वसूलने में नंबर-1 थे हम

ये आंकड़ें जो सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाले देश के दिए गए हैं, वह Worldpopulationreview डॉट com की वेबसाइट से लिए गए हैं। इसके मुताबिक, भारत दुनियाभर में सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाली कंट्री में 26वें नंबर पर आता है। भारत में कुल 42% के करीब टैक्स वसूला जाता है। भारतीय टैक्स के इतिहास के पन्नों को पलटते हैं तो कई जानकारी निकलकर सामने आती है, जिसमें यह बताया गया है कि कभी भारत सबसे अधिक टैक्स वसूला करता था। बता दें कि वर्ष 1961 में पहली बार वर्तमान टैक्स सिस्टम को आकार दिया गया था। टैक्स दरों के संदर्भ में 1973-74 के दौरान भारत ने 97.75% की उच्चतम मार्जिन टैक्स रेट (सरचार्ज सहित) देखी थी। उस समय भारत दुनियाभर के दुसरे देशों की तुलना में टैक्स वसूलने में नंबर-1 हो गया था। 1991-92 में इसे धीरे-धीरे 50% तक लाया गया और बाद के वर्षों में इसे और घटाकर 30% कर दिया गया। अभी वर्तमान में यह 42.7% है।

Highest Income Tax Countries List
Image Source : WORLDPOPULATIONREVIEW.COMसर्वाधिक टैक्स वसूलने वाले देश में भारत नंबर-26

सर्वाधिक टैक्स वसूलने वाले टॉप-10 देश 

आइवरी कोस्ट - 60%

फिनलैंड - 56.95%
जापान - 55.97%
डेनमार्क - 55.90%
ऑस्ट्रिया - 55.00%
स्वीडन - 52.90%
अरूबा - 52.00%
बेल्जियम - 50.00% (टाई)
इज़राइल - 50.00% (टाई)
स्लोवेनिया - 50.00% (टाई)

ये देश हैं टैक्स फ्री

द बहमास 
पनामा 
यूएई
ब्रुनेई
कुवैत 
ओमान
मालदीव 
मोनाको
मालदीव
सबसे छोटे द्वीप राष्ट्र नौरू
सोमालिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा