1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Union Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹98,849 का फिक्स ब्याज, खाते में आएंगे कुल ₹2,98,849

Union Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹98,849 का फिक्स ब्याज, खाते में आएंगे कुल ₹2,98,849

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 17, 2026 05:03 pm IST,  Updated : May 17, 2026 05:03 pm IST

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3-10 साल तक की अवधि वाली एफडी योजना पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

union bank of india, union bank of india fd, union bank of india 72 months fd, union bank of india 7- India TV Hindi
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया Image Source : JUSTDIAL

Union Bank of India FD Scheme: भारत में सरकारी बैंकों के विलय के बाद अब सिर्फ गिने-चुने सरकारी बैंक ही रह गए हैं। देशभर में अभी कुल सरकारी बैंकों की संख्या 12 है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इन्हीं 12 सरकारी बैंकों में से एक है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक प्रमुख सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। यहां हम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें 2 लाख रुपये जमा कर 98,849 रुपये तक का मोटा ब्याज कमाया जा सकता है। इस हिसाब से, मैच्यॉरिटी पर आपके बैंक खाते में कुल 2,98,849 रुपये तक आएंगे।

3-10 साल तक की अवधि वाली एफडी योजना पर बराबर ब्याज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आप 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप इस बैंक में लंबी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आप अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी कर सकते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7-14 दिनों वाली सबसे छोटी अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे कम 2.70 प्रतिशत से लेकर 3.45 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3-10 साल तक की अवधि वाली एफडी योजना पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 98,849 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और यूनियन बैंक में 6 साल यानी 72 महीने की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,85,901 रुपये मिलेंगे, जिसमें 85,901 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक में 6 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,94,472 रुपये मिलेंगे, जिसमें 94,472 रुपये का फिक्स ब्याज है। इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं और 6 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,98,849 रुपये मिलेंगे, जिसमें 98,849 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा