देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरों का फायदा दे रहा है। बैंक में ग्राहक सिर्फ 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं। SBI की अलग-अलग FD स्कीम्स में निवेश करने पर गारंटीड रिटर्न मिलता है, क्योंकि यह एक सरकारी बैंक है और इस पर सरकार का कंट्रोल होता है। अगर कोई व्यक्ति SBI की खास एफडी योजना में 3 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 1,58,974 रुपये तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है। यही वजह है कि सुरक्षित निवेश और निश्चित कमाई चाहने वाले लोग SBI की FD को भरोसेमंद ऑप्शन मानते हैं।
एफडी पर कितना ब्याज दे रहा एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी योजनाओं पर न्यूनतम 3.05 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 7.15 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। SBI की सबसे छोटी अवधि यानी 7 दिनों वाली एफडी पर ग्राहकों को 3.05 प्रतिशत से 3.65 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। वहीं 46 दिनों से 179 दिनों तक की एफडी स्कीम पर बैंक 4.90 प्रतिशत से 5.50 प्रतिशत तक रिटर्न दे रहा है। इसके अलावा 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि वाली एफडी पर ग्राहकों को 5.65 प्रतिशत से लेकर 6.25 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा मिल रहा है। अगर कोई ग्राहक लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहता है, तो SBI की 5 साल से 10 साल तक की एफडी स्कीम बेहतर विकल्प बन सकती है। इस अवधि की एफडी पर बैंक 6.05 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।
₹3,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹1,58,974 तक का फिक्स ब्याज
अगर कोई सामान्य नागरिक भारतीय स्टेट बैंक की 6 साल की एफडी स्कीम में 3 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी के वक्त ब्याज के साथ कुल 4,30,120 रुपये मिलेंगे। यानी 6 साल में करीब 1,30,120 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिक अगर इसी स्कीम में 3 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल 4,56,276 रुपये प्राप्त होंगे। इसमें 1,56,276 रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा अति वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। 3 लाख रुपये जमा करने पर उन्हें 6 साल बाद कुल 4,58,974 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1,58,974 रुपये ब्याज के रूप में शामिल रहेगा।