1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. भयानक गिरावट के बावजूद इस Mutual Fund ने दिया 40% का ताबड़तोड़ रिटर्न, देखें टॉप 5 सेक्टोरल फंड्स की लिस्ट

भयानक गिरावट के बावजूद इस Mutual Fund ने दिया 40% का ताबड़तोड़ रिटर्न, देखें टॉप 5 सेक्टोरल फंड्स की लिस्ट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 14, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Jan 14, 2025 12:22 pm IST

बाजार में जारी इस गिरावट की वजह से निवेशकों का म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो भी चौपट हो गया है। हालांकि, बाजार में चल रही इस विनाशकारी गिरावट में भी ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स हैं, जिन्होंने निवेशकों के पोर्टफोलियो को संभाल कर रखा हुआ है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, small cap funds, sectoral funds, - India TV Hindi
पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली सेक्टोरल म्यूचुअल फंड स्कीम्स Image Source : INDIA TV

Top 5 Sectoral Mutual Fund Schemes: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, मंगलवार को बाजार में बहुत ही मामूली रिकवरी देखने को मिल रही है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1048.90 अंकों की गिरावट के साथ 76,330.01 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी भी 345.55 अंकों की गिरावट के साथ 23,085.95 अंकों पर आकर बंद हुआ था। लेकिन, मंगलवार को बाजार मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में खुले।

पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली सेक्टोरल म्यूचुअल फंड स्कीम्स

बाजार में जारी इस गिरावट की वजह से निवेशकों का म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो भी चौपट हो गया है। हालांकि, बाजार में चल रही इस विनाशकारी गिरावट में भी ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स हैं, जिन्होंने निवेशकों के पोर्टफोलियो को संभाल कर रखा हुआ है। यहां हम उन टॉप 5 सेक्टोरल म्यूचुअल फंड स्कीम्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने इस भारी गिरावट के बावजूद पिछले 1 साल में बंपर रिटर्न दिया है। इनमें एक म्यूचुअल फंड स्कीम ऐसी भी है, जिसने पिछले एक साल में करीब 40 प्रतिशत का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। खास बात ये है कि इन टॉप 5 सेक्टोरल म्यूचुअल फंड स्कीम्स में सभी फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े हुए हैं।

UTI Healthcare Fund

पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले सेक्टोरल म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट में 5वें स्थान पर यूटीआई हेल्थकेयर फंड है। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 32.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

LIC MF Healthcare Fund

लिस्ट में चौथे स्थान पर एलआईसी एमएफ हेल्थकेयर फंड है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 33.18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

SBI Healthcare Opportunities Fund

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर एसबीआई का हेल्थकेयर ऑपर्चुनिटीज फंड है, जिसके डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 35.61 प्रतिशत का रिटर्न दिया है

ICICI Prudential Pharma Healthcare and Diagnostics (P.H.D) Fund

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर एंड डायग्नोस्टिक्स फंड इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 35.87 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

HDFC Pharma And Healthcare Fund

पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले सेक्टोरल म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट में पहले स्थान पर एचडीएफसी फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड है। इसके डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 39.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा