1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. इन ELSS Mutual Funds ने बीते 5 वर्षों में दिया 20 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न, देखें लिस्ट

इन ELSS Mutual Funds ने बीते 5 वर्षों में दिया 20 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न, देखें लिस्ट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 25, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 03:54 pm IST

ELSS Mutual Funds Returns: कई ईएलएसएस म्यूचुअल फंड्स की ओर से बीते 5 वर्षों में अच्छा रिटर्न दिया है, जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Mutual Funds- India TV Hindi
Mutual Funds Image Source : FILE

Mutual Fund में एसआईपी करना निवेश के सबसे अच्छे तरीकों में से एक माना जाता है। इसकी मदद से लंबे समय में आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जो कि आपकी वेल्थ को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आज हम इस आर्टिकल में उन ईएलएसएस म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बीते 5 वर्षों में सालाना औसत 20 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि ईएलएसएस म्यूचुअल फंड्स क्या होते हैं। 

ELSS Mutual Fund क्या है?

ईएलएसएस म्यूचुअल फंड्स को टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड्स भी कहा जाता है। इसमें 3 साल का लॉक-इन पीरिएड होता है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलती है। ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में पैसा इक्विटी, डेट और गोल्ड आदि में निवेश किया जाता है। 

बीते 5 वर्षों में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले ELSS Mutual Fund

क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड: इस म्यूचुअल फंड की ओर से बीते 5 वर्षों में औसत 29.98 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया गया है। अगर आपने इस फंड में 5 साल पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो ये राशि अब तक बढ़कर 3.70 लाख रुपये के करीब हो चुकी होती। 

बैंक ऑफ इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड: इस फंड ने पिछले 5 वर्षों में औसत 24.26 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इस फंड में एक साल का निवेश किया होता तो ये राशि बढ़कर करीब 2.90 लाख रुपये की हो चुकी होती।

एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड: इस फंड ने बीते 5 साल में औसत 20.57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस फंड में एक लाख निवेश करने पर 5 वर्षों में आपका रिटर्न बढ़कर 2.55 लाख रुपये का हो गया होता। 

बंधन ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड: इस म्यूचुअल फंड ने पिछले 5 साल में औसत 19.39 प्रतिशत का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है। अगर आपने इसमें 5 साल पहले निवेश किया होता तो आपका पैसा बढ़कर 2.42 लाख रुपये हो गया होता। 

(नोट: ये आंकड़े AMFI की ओर से लिए गए हैं और 20 मार्च, 2024 तक के डेटा पर आधारित हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा