1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Credit Card से जुड़ी ये जरूरी बातें आपको कोई नहीं बताएगा, बहुत कम लोगों को ही होती है जानकारी

Credit Card से जुड़ी ये जरूरी बातें आपको कोई नहीं बताएगा, बहुत कम लोगों को ही होती है जानकारी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 04, 2024 10:14 am IST,  Updated : Dec 04, 2024 10:23 am IST

कार्ड बंद करवाने से आपके अकाउंट की औसत उम्र कम हो जाती है और इससे आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है। अगर आपके कार्ड पर किसी तरह की कोई एनुअल फीस या रीन्यूअल फीस नहीं लगती तो कार्ड को बंद करवाना नुकसानदायक हो सकता है।

किन परिस्थितियों में क्रेडिट कार्ड बंद कराना फायदेमंद- India TV Hindi
किन परिस्थितियों में क्रेडिट कार्ड बंद कराना फायदेमंद Image Source : FREEPIK

Credit Card: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का महत्व और जरूरत दोनों बढ़ते जा रहे हैं। ये बेहतरीन फीचर्स की वजह से क्रेडिट कार्ड की मांग में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्रेडिट कार्ड की मदद से आप पैसे न होने की स्थिति में भी खरीदारी कर ही सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। कई लोगों के पास एक से ज्यादा कार्ड्स होते हैं और कई बार किसी कार्ड के ज्यादा यूज न होने की स्थिति में लोग उन्हें बंद भी करवा देते हैं। आज हम यहां जानेंगे कि ज्यादा यूज में न होने वाले क्रेडिट कार्ड को बंद करवाना कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक? 

क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नुकसान

अगर आप कोई क्रेडिट कार्ड बंद करवाते हैं तो इसका सीधा मतलब ये है कि आपके पास जो बाकी के कार्ड्स हैं, उनका यूटिलाइजेशन रेशो बढ़ जाएगा। ऐसे में आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को चालू रखते हैं तो इससे आपका यूटिलाइजेशन रेशो को मेनटेन रखने में मदद मिलेगी और आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर स्थिति में बना रहेगा।

कार्ड बंद करवाने से आपके अकाउंट की औसत उम्र कम हो जाती है और इससे आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है। अगर आपके कार्ड पर किसी तरह की कोई एनुअल फीस या रीन्यूअल फीस नहीं लगती तो कार्ड को बंद करवाना नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, कभी अचानक खर्च बढ़ने की स्थिति में आपका ये कार्ड आपकी मदद भी कर सकता है।

किन परिस्थितियों में क्रेडिट कार्ड बंद कराना फायदेमंद

अगर आपको अपने कार्ड के लिए फीस देनी पड़ती है और आप इसका ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं तो ऐसी परिस्थितियों में कार्ड को बंद कराना अच्छा फैसला हो सकता है। अगर आपके पास कई क्रेडिट कार्ड हो गए हैं और सभी कार्ड्स को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है तो आप कुछ कार्ड्स को जरूरत के आधार पर बंद करा सकते हैं। ध्यान रखें कि किसी भी कार्ड को बंद कराने से पहले सभी रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक का फायदा उठा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा