1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office MIS योजना में बढ़ाना चाहते हैं डिपॉजिट लिमिट, जान लें ये जरूरी जानकारी

Post Office MIS योजना में बढ़ाना चाहते हैं डिपॉजिट लिमिट, जान लें ये जरूरी जानकारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 07, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 12:32 pm IST

सेविंग करना हर किसी का सपना है, वहीं सेविंग को लेकर कई तरह के सवाल हमारे मन में घूमते रहते हैं, कि हम किस तरह की स्कीम को लेकर बेहतर सेविंग कर पाये। आज हम उसी के बारे में आपको महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

Know about to Post office MIS Scheme- India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हुआ है अहम बदलाव, जानें इसके बारे में Image Source : CANVA

देश का आम बजट- 2023 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी, 2023 को पेश किया गया था। वहीं इस बजट में कई नयी योजनाओं की घोषणा और कई योजनाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं, इसके साथ ही मंथली इनकम स्कीम में डिपॉजिट मनी की लिमिट को दो गुना कर दिया गया है। वहीं इस नए अपडेट के अनुसार पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेश की रकम सीधे डबल हो जायेगी, जहां सिंगल अकाउंट में 4.5 लाख रुपये की जगह आप 9 लाख रुपए का निवेश कर पायेंगे। वहीं आज हम आपको Post Office Monthly Income Scheme के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जिससे आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जायेगी। 

ऐसे काम करेगी Post Office Monthly Income Scheme

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के तहत अभी तक आप 4.5 लाख रुपये का अधिकतम निवेश या डिपॉजिट 7.1 % फीसद ब्याज दर के आधार पर करते हैं। वहीं इसे उदाहरण के तौर पर देखें तो 4,50,000 रुपये पर 5 साल के लिए अभी 7.1 % फीसद ब्याज दर की कैलकुलेशन के आधार पर हर महीने 2662 रुपये की आय होती है। वहीं अब नये अपडेट के अनुसार जब आप इसमें 9 लाख रुपये का निवेश करेंगे तो आपको हर महीने 5324 रुपये की आय प्राप्त होगी। वहीं बजट- 2023 में यह घोषणा की गई है कि इसमें 9 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा। 

इतने लोग इस स्कीम में खोल सकेंगे अकाउंट

Post Office Monthly Income Scheme में अब सिंगल ही नहीं बल्कि ज्वाइंट और 3 लोग मिलकर भी अकाउंट ओपन कर सकेंगे। वहीं अगर कोई नाबालिग इस अकाउंट को खोलना चाहेगा तो उसकी तरफ से उसके अभिभावक उसका अकाउंट खोल सकेंगे।

इतने सालों के लिए है Post Office Monthly Income Scheme

बता दें कि पोस्ट ऑफिस की इस मंथली स्कीम में निवेश 5 साल के लिए होता है, जिसके बाद अगर कोई चाहे तो इस अकाउंट को बंद करा सकता है। इसके साथ ही अगर खाताधारक की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले हो जाती है तो यह अकाउंट अपने आप बंद हो सकता है, वहीं इसके बाद नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को इसकी धनराशि सौंपी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा