1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के साथ पोस्ट ऑफिस की स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगा ‌₹9250 का फिक्स ब्याज

Wife के साथ पोस्ट ऑफिस की स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगा ‌₹9250 का फिक्स ब्याज

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 20, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 07:17 pm IST

पोस्ट ऑफिस की MIS एक ऐसी स्कीम है, जिसमें एकमुश्त निवेश किया जाता है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आप इसमें अधिकमत 15 लाख रुपये का भी निवेश कर सकते हैं।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Hindi
सिंगल अकाउंट में 9 लाख और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख किए जा सकते हैं निवेश Image Source : FREEPIK

Post Office Scheme: भारत का डाकघर सिर्फ डाक सेवाएं ही नहीं बल्कि बैंकिंग सेवाएं भी देता है। डाकघर यानी पोस्ट ऑफिस में आप सेविंग्स अकाउंट खुलवा सकते हैं, एफडी की तरह ही टीडी अकाउंट खुलवा सकते हैं और आरडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। इतना ही नहीं, पोस्ट ऑफिस में आप कई तरह की निवेश स्कीम में भी पैसा लगा सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ एक बार निवेश कर आप हर महीने घर बैठे कमाई कर सकते हैं। जी हां, हम पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) की बात कर रहे हैं।

सिंगल अकाउंट में 9 लाख और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख किए जा सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस की MIS एक ऐसी स्कीम है, जिसमें एकमुश्त निवेश किया जाता है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आप इसमें अधिकमत 15 लाख रुपये का भी निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम पर आपको 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है और ब्याज के पैसे हर महीने आपके बैंक खाते में आते रहते हैं। डाकघर की ये स्कीम 5 साल के लॉक-इन पीरियड के साथ आती है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में आप 5 साल से पहले भी अपना खाता बंद कर पैसे निकाल सकते हैं।

सरकार की गारंटी के साथ हर महीने मिलेगा 9250 रुपये का फिक्स ब्याज

अगर आप शादीशुदा हैं तो आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर MIS स्कीम में जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। एमआईएस स्कीम के तहत आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर जॉइंट खाते में 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। अगर आप 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपके बैंक खाते में 5 साल तक हर महीने 9250 रुपये का फिक्स ब्याज आता रहेगा। 5 साल पूरे होने के बाद आपके द्वारा जमा कराए गए पूरे 15 लाख रुपये भी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। बताते चलें कि ये एक सरकारी स्कीम है, जिसे केंद्र सरकार की देखरेख में डाकघर द्वारा चलाया जा रहा है। इस स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और आपको हर महीने गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलता रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा