1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. क्या एक से अधिक Credit Card रखना सही है? जानिए इसके फायदे-नुकसान

क्या एक से अधिक Credit Card रखना सही है? जानिए इसके फायदे-नुकसान

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 29, 2025 11:30 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 11:30 am IST

एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के कुछ फायदे और कुछ नुकसान हैं। क्रेडिट कार्ड में 45 दिनों का ब्याज फ्री केडिट सायकल होता है। जब आप एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखते हैं, तो आप दोनों का उपयोग क्रेडिट रोलओवर के लिए कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड्स- India TV Hindi
क्रेडिट कार्ड्स Image Source : FILE

क्रेडिट कार्ड इस समय काफी कॉमन फाइनेंशियल प्रोडक्ट हो गया है। बड़ी संख्या में लोग एक से अधिक कार्ड भी रखते हैं। क्रेडिट कार्ड आपको उस पैसे से भी शॉपिंग करने का मौका देते हैं, जो आपके पास हैं ही नहीं। लेकिन भूलिए मत, अगले महीने आपको क्रेडिट कार्ड से खर्च किया गया पूरा पैसा चुकाना भी पड़ता है। कई लोग क्रेडिक कार्ड के बेतहाशा उपयोग के चलते कर्ज के जाल में डूब जाते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो 24% तक का भारी-भरकम ब्याज और पेनल्टी लग सकती है। आज हम जिस टॉपिक पर बात करने वाले हैं, वह यह है कि एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे-नुकसान हैं। आइए जानते हैं।

एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे

 

  1. एक क्रेडिट कार्ड में 45 दिनों का ब्याज फ्री केडिट सायकल होता है। जब आप एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखते हैं, तो आप दोनों का उपयोग क्रेडिट रोलओवर के लिए कर सकते हैं। इसका मतलब है कि एक क्रेडिट कार्ड का बिल दूसरे द्वारा भुगतान किया जा सकता है, जिससे क्रेडिट चक्र को और 45 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है।
  2. जब आपके पास दो अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड्स होंगे तो आप अधिक रिवॉर्ड्स, कैशबैक और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इससे आप अपनी खरीदारी में पैसे बचा सकते हैं।
  3. कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड होते हैं, जिनके ऑफर या डिस्काउंट लंबे समय तक चलते रहते हैं। जैसे कुछ क्रेडिट कार्ड मूवी टिकट और होटल बुकिंग पर हमेशा अच्छा-खासा डिस्काउंट देते हैं। अगर आप अधिक ट्रैवल करते हैं या थिएटर में मूवी देखते रहते हैं, तो ऐसे कार्ड्स आपके लिए फायदेमंद हैं।

एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के ये हैं नुकसान

  1. जब आप एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखते हैं, तो आपको एनुअल चार्जेज के रूप में अतिरिक्त पेमेंट करना पड़ता है। इसलिए कैलकुलेशन कर लें कि कहीं कार्ड्स के फायदे उनके एनुअल चार्जेज पर भारी तो नहीं पड़ रहे हैं।
  2. अधिक क्रेडिट कार्ड रखने से आप पर बहुत अधिक देनदारी हो जाती है। अधिक क्रेडिट कार्ड रखने से आपकी क्रेडिट लिमिट भी ज्यादा हो जाती है। इससे कर्ज के जाल में फंसने की आशंका बढ़ जाती है।
  3. जब आप एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखते हैं, तो आपको एक से अधिक समय सीमाओं और क्रेडिट सायकल पर नजर रखनी होती है। जब तीन या अधिक क्रेडिट कार्ड होते हैं, तो कुछ यूजर्स अनजाने में बिल का भुगतान करना भूल जाते हैं। कभी-कभी, चीजों को सरल और अधिक व्यवस्थित रखना बेहतर होता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा