1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Investment Tips: निवेशकों की ये गलतियां कम कर देती हैं रिटर्न, निवेश करने से पहले जरूर रखें ध्यान

Investment Tips: निवेशकों की ये गलतियां कम कर देती हैं रिटर्न, निवेश करने से पहले जरूर रखें ध्यान

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 11, 2023 07:21 am IST,  Updated : Dec 11, 2023 07:21 am IST

High Return Tips: पहली बार निवेश करने वाले निवेशक कई ऐसी गलतियां करते हैं जिसके कारण उनका रिटर्न कम हो जाता है। ऐसे में इनसे बचना चाहिए।

Investment Tips- India TV Hindi
Investment Tips Image Source : INDIA TV

High Return Tips India: निवेश एक ऐसी चीज है जिसको लेकर हर व्यक्ति के अपने-अपने नियम होते हैं। कोई लॉन्ग टर्म, तो फिर कोई शॉर्ट टर्म के नजरिए से निवेश करने में विश्वास रखता है, लेकिन कई लोग निवेश को लेकर ऐसी कॉमन गलतियां करते हैं, जिसके कारण उन्हें सामान्य के मुकाबले भी कम रिटर्न मिल पाता है। 

निवेश से पहले सीखें 

शेयर बाजार, बॉन्ड मार्केट या फिर डेट में निवेश करने के लिए आपके पास इनके बारे में विस्तृत जानकारी होनी आवश्यक है। इससे फायदा यह होता है कि आपको पता होता है कि आप क्यों और किस लिए निवेश कर रहे हैं। सीखने से आपको अनुमान हो जाता है कि कब निवेश करने का सबसे बेहतर समय है। इससे आपको ज्याद रिटर्न पाने में सफलता मिलेगी।  

नियमित निवेश करें 

निवेश एक ऐसी प्रक्रिया है जो निरंतर रूप से चलनी चाहिए। इस वजह से लगातार निवेश करना अच्छा माना जाता है। इससे आप में एक अनुशासन पैदा होता है। इस कारण आपको नियमित निवेश करना चाहिए। इसके लिए आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इससे आपको बेहतर रिटर्न पाने में भी मदद मिलेगी। 

सोशल मीडिया पर सलाह न लें 

कई लोग सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से सलाह लेकर निवेश करते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि उन्हें कम रिटर्न मिलता है और कई बार रिटर्न नकारात्मक भी होता है। ऐसे में सोशल मीडिया और टीवी पर सलाह लेने से बचना चाहिए। किसी फाइनेंसियल प्लानर और एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर होता है। 

लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें 

हमेशा लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर निवेश करना बेहतर रहता है। इसके लिए आप एसआईपी का सहारा ले सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि बाजार के उतार-चढ़ाव में आप निवेश कर पाएंगे और वैल्थ क्रिएट करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा